Mumbai Rains: मुंबई में आई धूल भरी आंधी, अटल सेतु ब्रिज पर लोगों को दिखना हुआ कम, सामने आया वीडियो
By आकाश चौरसिया | Published: May 13, 2024 04:36 PM2024-05-13T16:36:45+5:302024-05-13T17:21:39+5:30
Dust Storm and Rain in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में धूल भरी तेज आंधी और जोरदार बारिश आई। लेकिन, इस बीच मुंबई में अटल सेतु ब्रिज पर लोगों को दिखना कम हो गया और इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Mumbai Rains: देश की आर्थिक नगरी यानी मुंबई में सोमवार की शाम को क्षेत्र में बारिश और धूल भरी आंधी (Dust Storm) आई है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अटल सेतु ब्रिज (Atal Setu Bridge) को लेकर तस्वीर सामने आई है, जहां विपरीत मौसम का वीडियो सामने आया। इस कारण आने-जाने वाले को ब्रिज पर साफ नहीं दिखा और कार चलाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल रही है।
#MumbaiRains: Heavy Winds and Overcast Sky at CSMT, Oval Maidan and Churchgate.@newzhit 📸#Mumbai#Maharashtrapic.twitter.com/3y3cfe4u13
— Free Press Journal (@fpjindia) May 13, 2024
इससे पहले भारत के उत्तरी क्षेत्र यानी दिल्ली और आसपास के इलाके में भी ऐसी धूल भरी आंधी देखी गई थी। हालांकि, उस दौरान का वक्त था, तो इसमें किसी को कोई हानि नहीं हुई थी।
Caught in the midst of a wild storm at #AtalSetu, visibility is next to none! Stay safe out there, folks!!#MumbaiRainspic.twitter.com/oXHjD7Hiju
— 𝕍ℝaj 🇮🇳 (@VRaj_In) May 13, 2024
मुंबई शहर और मुंबई वासियों को कई दिनों की गर्मी और चिलचिलाती तापमान के बाद राहत भरा सुकून मिला, क्योंकि सोमवार (13 मई, 2024) को शहर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हुई। शहर में लोगों को राहत अनुभव हुआ क्योंकि हल्की बारिश ने शहर का का रुख मोड़ दिया और काले बादलों के साथ आई धूल भरी आंधी मुंबई पर छा गई।
WATCH | Heavy Winds and Overcast Sky at Air India Signal , Mumbai 👇@RuchaKanolkar15 📽️
— Free Press Journal (@fpjindia) May 13, 2024
#MumbaiRains#Mumbai#NarimanPointpic.twitter.com/wtryMRVSk8