लाइव न्यूज़ :

iNCOVACC: दुनिया की पहली कोरोना नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानें कितने रुपए में आपको मिलेगी

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 26, 2023 17:42 IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर कोरोना से जंग के लिए एक नया हथियार लॉन्च कर दिया गया है। देश की पहली नेजल वैक्सीन iNCOVACC लॉन्च हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस वैक्सीन को लॉन्च कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लॉन्चसरकारी अस्पतालों में 325 रुपये और निजी अस्पतालों में 800 दामकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर दी जानकारी

गणतंत्र दिवस के मौके पर कोरोना से जंग के लिए एक नया हथियार लॉन्च कर दिया गया है। देश की पहली नेजल वैक्सीन iNCOVACC लॉन्च हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस वैक्सीन को लॉन्च कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो साझा कर के दी। उन्होंने लिखा 'दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन!आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री @DrJitendraSingh जी, डॉ कृष्णा एल्ला व उनकी टीम के साथ 'नेजल वैक्सीन' लॉन्च किया। यह वैक्सीन भारत के सामर्थ्य और क्षमता की मिसाल है। PM @NarendraModi जी के सशक्त नेतृत्व और नए भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।'

नेजल वैक्सीन  का दाम

नेजल वैक्सीन iNCOVACC को स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने बनाया है। भारत बायोटेक ने यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों को 325 रुपये प्रति शॉट और निजी अस्पतालों को 800 रुपये प्रति शॉट के हिसाब से दिया है। यह वैक्सीन एक बूस्टर डोज है, जिसे नाक के जरिए दिया जाएगा। यह आपके शरीर में जा कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करेगी। इस वैक्सीन को सिर्फ वही लोग लगवा सकते हैं जिन्होंने पहले कोविशील्ड या कोवैक्सिन की दोनों डोज ली हों।

कैसे करेगी यह वैक्सीन काम

इस वैक्सीन की आपको अलग अगल दो डोज लेनी होगीं, जिसमें कुल 8- 8 बूंदें आपके नाक में डाली जाएंगी। पहली डोज के 28 दिन बाद आपको दूसरी डोज लेनी होगी।

इसे लगावाने की कुछ शर्तें

iNCOVACC बूस्टर डोज के साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी हुई हैं जैसे की जो भी इस वैक्सीन को लगाएं वो कम से कम 18 साल के हों उन्हें कोई एलर्जी न हो, बुखार न हो, वो प्रेगनेंट न हों और न ही उन्होंने पहले बूस्टर लगवाया हो। वैसे तो इस वैक्सीन के दुष्प्रभाव न के बराबर हैं पर कुछ लोगों को हल्का सर दर्द या हल्का बुखार हो सकता है। 

टॅग्स :Health Departmentकोविड-19 इंडियाकोवाक्सिनकोविशील्‍डCovishield
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

भारतनागपुर: ध्वनि प्रदूषण रोकने रैप सिंगर बने ईएनटी सर्जन, ‘हॉर्न नॉट ओके प्लीज’ रैप सांग बनाया

भारतMaharashtra: एसबीएल विस्फोट मामले में 5 पदाधिकारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

भारत'भ्रष्टाचार के मामले में TMC प्रमुख पीएम मोदी से कम नहीं': राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना