लाइव न्यूज़ :

कौन हैं आदित्य साहू?, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जगह होंगे झारखंड बीजेपी अध्यक्ष?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 19:25 IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार के शासनकाल में हत्या, अपहरण और लूटपाट एक आम घटना बन गई है। सूर्य हंसदा और सोमा मुंडा जैसे नेताओं की हत्या के कारण आदिवासी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड इकाई के अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साहू के नेतृत्व में भाजपा राज्य में और अधिक मजबूत होगी।पिछले एक साल से ‘संगठन पर्व’ में संलग्न हैं, जो एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

रांचीः राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया। साहू ने कहा कि पार्टी ‘‘जल, जंगल और जमीन’’ और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का स्थान लिया है। मरांडी विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। राज्य इकाई के संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने आधिकारिक तौर पर साहू की नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ।

जांच-पड़ताल और राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुमति मिलने के बाद मैं आदित्य साहू को भाजपा की झारखंड इकाई का अध्यक्ष घोषित करता हूं।’’ ओराम ने कहा कि साहू के नेतृत्व में भाजपा मजबूत होगी और पार्टी भविष्य में राज्य में एक बार फिर अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा ने तीन अक्टूबर को साहू को झारखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

ओराम ने राज्य से राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की। राज्य से राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन, सांसद संजय सेठ और दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और पूर्व सांसद करिया मुंडा और गीता कोड़ा शामिल हैं। साहू ने इस अवसर पर कहा, ‘‘मैं अपना पूरा जीवन इस संगठन को समर्पित कर दूंगा।

राज्य संगठन में अनुभवी नेताओं का एक समूह है। उनके सहयोग से मैं पार्टी को आगे ले जाने का प्रयास करूंगा।’’ उन्होंने कहा कि वे सरकार बनाने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन बढ़ते भ्रष्टाचार, लूटपाट, घुसपैठियों की बढ़ती तादाद और बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

साहू ने कहा, ‘‘ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार के शासनकाल में हत्या, अपहरण और लूटपाट एक आम घटना बन गई है। सूर्य हंसदा और सोमा मुंडा जैसे नेताओं की हत्या के कारण आदिवासी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जल, जंगल और जमीन की लूट हो रही है। हमें इनकी और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ना होगा।’’ निवर्तमान अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साहू के नेतृत्व में भाजपा राज्य में और अधिक मजबूत होगी।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘हम पिछले एक साल से ‘संगठन पर्व’ में संलग्न हैं, जो एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। बूथ स्तर के सदस्यों की नियुक्ति से लेकर बूथ, मंडल, जिला और राज्य स्तरीय समितियों के गठन तक का काम पिछले एक साल में पूरा हो चुका है। अब हम सभी को पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना होगा।’’ 

टॅग्स :झारखंडBJPनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविजय की पार्टी टीवीके के साथ संभावित गठबंधन?, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा-मैं जवाब नहीं देना चाहता, अधिकार क्षेत्र से बाहर

कारोबारBudget 2026 Expectations: 11.21 लाख करोड़ रुपये से 10-15 प्रतिशत की वृद्धि?, निजी क्षेत्र अब भी सतर्क, जानिए विशेषज्ञ क्या बोले?

कारोबारबिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजनाः महिलाओं को 200000 रुपये देने की तैयारी, एसओपी जारी

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026ः 2869 सीट, 3.48 करोड़ मतदाता, 15931 उम्मीदवार और 25,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना

भारतविशेष गहन पुनरीक्षणः नदिया में 11,472 मतदाता अवैध?, ममता सरकार ने कहा-अब तक 9,30,993 मतदाताओं की सुनवाई पूरी

भारत अधिक खबरें

भारतIran Protest: 2570 लोगों की मौत?, ईरान छोड़ दो, अमेरिकी हमले खतरे के बीच भारत ने नागरिक को दी सलाह

भारत22 मिनट में 9 आतंकी शिविर खत्म और 88 घंटे के भीतर पाकिस्तान को संघर्षविराम पर किया विवश, द्विवेदी ने कहा-‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी

भारतक्या है प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट?, बीएमसी चुनाव में किया जाएगा प्रयोग, कैसे करेगा काम?

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारत‘दही-चूड़ा’ भोज में पहुंचे लालू यादव?, कहा- तेज प्रताप से कोई नाराज नहीं, परिवार के साथ रहेंगे?, लालू परिवार में सुलह?