लाइव न्यूज़ :

घर के बाहर खेल रही थी 4 साल की मासूम, बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर 20 वर्षीय कुन्नन ने किया हैवानियत, रेप केस में 3 माह पहले जेल से छूटा था?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 18:41 IST

गांव में चार वर्षीय एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी कि तभी कुन्नन (20) नाम का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।खुद को घिरा देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की।ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चार साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी कि तभी कुन्नन (20) नाम का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खुद को घिरा देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुन्नन पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और वह तीन महीने पहले ही जेल से छूटा था।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में गुस्सा है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअयोध्यारेपउत्तर प्रदेश समाचारup newsPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो