लाइव न्यूज़ :

क्या है प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट?, बीएमसी चुनाव में किया जाएगा प्रयोग, कैसे करेगा काम?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 19:35 IST

BMC Election Padu Display Units: एसईसी के आदेशों के अनुसार, मतों की गिनती कंट्रोल यूनिट (सीयू) को बैलेट यूनिट (बीयू) से जोड़कर की जानी चाहिए, और ‘पाडू’ का उपयोग केवल तकनीकी खराबी के दुर्लभ और असाधारण मामलों में ही किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देBMC Election Padu Display Units: मशीनें निर्वाचन आयोग की हैं और ‘एम3ए’ प्रकार की हैं। BMC Election Padu Display Units: बीएमसी चुनावों के लिए किया जा रहा है।BMC Election Padu Display Units: गिनती बीईएल के तकनीशियनों की उपस्थिति में की जानी चाहिए।

मुंबईः महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बुधवार को कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों के लिए मतों की गिनती के दौरान तकनीकी दिक्कतें आने पर ही प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट (पाडू)का इस्तेमाल किया जाएगा। एसईसी ने मतदान से एक दिन पहले जारी बयान में ने कहा कि ‘पाडू’ का उपयोग करके परिणाम देखने की सुविधा केवल दुर्लभ परिस्थितियों में ही उपलब्ध होगी। आयोग ने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) द्वारा निर्मित मतदान मशीनों का उपयोग विशेष रूप से बृहस्पतिवार को होने वाले बीएमसी चुनावों के लिए किया जा रहा है।

ये मशीनें निर्वाचन आयोग की हैं और ‘एम3ए’ प्रकार की हैं। एसईसी के आदेशों के अनुसार, मतों की गिनती कंट्रोल यूनिट (सीयू) को बैलेट यूनिट (बीयू) से जोड़कर की जानी चाहिए, और ‘पाडू’ का उपयोग केवल तकनीकी खराबी के दुर्लभ और असाधारण मामलों में ही किया जाना चाहिए।

आदेश में कहा गया कि ‘पाडू‘ मशीन का उपयोग करके मतों की गिनती बीईएल के तकनीशियनों की उपस्थिति में की जानी चाहिए। आयोग के मुताबिक 140 ‘पाडू’ मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। एसईसी ने बताया कि उसके निर्देशों के अनुसार, बीएमसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए ‘पाडू’ मशीन का प्रदर्शन किया है। इससे पहले दिन में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे)प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य निर्वाचन आयोग पर ‘पाडू’ के बारे में राजनीतिक दलों को अंधेरे में रखने का आरोप लगाया था।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया