लाइव न्यूज़ :

Sensex, Nifty Market Today: शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की बढ़ी टेंशन, घरेलू बाजार में भारी अस्थिरता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 11:34 IST

Sensex, Nifty Market Today: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.15 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Open in App

Sensex, Nifty Market Today: घरेलू शेयर बाजारोंसेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी अस्थिरता देखी गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं के बीच निवेशक बाजार से दूर रहे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 53.88 अंक टूटकर 83,573.11 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 16.55 अंक फिसलकर 25,719.25 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हालांकि, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर फायदे में रहे।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.15 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,499.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,181.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारBSE Sensexनिफ्टीसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...