लाइव न्यूज़ :

Delhi: बेखौफ बदमाशों की करतूत, एक ही दिन में 3 जगह पर फायरिंग; दिल्ली पुलिस को खुली चुनौती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 10:10 IST

Delhi Firing News: पुलिस ने बताया कि पहली घटना दिल्ली के बाहरी इलाके पश्चिम विहार स्थित एक जिम में हुई, जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलीबारी की।

Open in App

Delhi Firing News: राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनका गैंगस्टर से कथित तौर पर संबंध था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस पश्चिम विहार स्थित एक जिम, विनोद नगर स्थित एक घर और ग्रीन पार्क एक्सटेंशन स्थित एक अन्य घर को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हमलावरों या उनके आकाओं का एक ही समूह इन सिलसिलेवार गोलीबारी में शामिल था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि समन्वित गोलीबारी और सोशल मीडिया पर दावों के माध्यम से व्यापारियों को डराने-धमकाने का एक सुनियोजित प्रयास किया गया था। पुलिस ने बताया कि पहली घटना दिल्ली के बाहरी इलाके पश्चिम विहार स्थित एक जिम में हुई, जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलीबारी की।

हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कुछ घंटों बाद, आधी रात के करीब, पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में ‘प्रॉपर्टी डीलर’ जितेंद्र गुप्ता के आवास के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने हवा में गोलीबारी की। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पुलिस ने बताया कि तीसरी घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव के ग्रीन पार्क एक्सटेंशन इलाके में एक घर में रात करीब एक बजे घटी। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को संपत्ति पर गोली चलाते हुए और फिर मोटरसाइकिल पर भागते हुए देखा गया। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो