लाइव न्यूज़ :

पुणे नगर निकायः कौसरबाग, कोंढवा और कटराज में पैसा बांट रहे विपक्षी दल, शिवसेना नेता नीलम गोरहे ने कहा-हमारे प्रत्याशी को डरा रहे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 18:52 IST

Pune Municipal Corporation: कल्याण-डोंबिवली नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 29 में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों के बीच झड़प होने के बाद शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग को इन शिकायतों का संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।अगर ‘जय श्रीराम’ का महापौर नहीं बना, तो 16 जनवरी को हरे झंडे/हरे फूल लहराए जाएंगे।मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने और डराने-धमकाने का सहारा लिया।

Pune: शिवसेना नेता नीलम गोरहे ने मंगलवार को कहा कि 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले पुणे के कुछ निकाय वार्ड में धन वितरित किया गया और उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के हस्तक्षेप की मांग की। चुनाव प्रचार समाप्त हो जाने के बाद एक प्रेसवार्ता में गोरहे ने कहा कि कौसरबाग, कोंढवा और कटराज में शिवसेना के उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरे प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने और डराने-धमकाने का सहारा लिया। गोरहे ने कहा, ‘‘हमें कुछ वार्ड से पैसे बांटने और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कुछ प्रतिद्वंद्वियों द्वारा धमकाने की शिकायतें मिली हैं। निर्वाचन आयोग को इन शिकायतों का संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।’’

वहीं ठाणे में प्रदेश के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नितेश राणे ने मंगलवार को प्रचार को सांप्रदायिक रंग देते हुए मतदाताओं से ठाणे नगर निकाय चुनाव में ऐसे महापौर को चुनने की अपील की जो ‘जय श्री राम’ का नारा लगाता हो। उन्होंने मतगणना दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि अगर देशभक्त हिंदू अनभिज्ञ बने रहते हैं, तो 16 जनवरी को हरे फूल उगाए जाएंगे।

नगर निकाय चुनावों के प्रचार के आखिरी दिन राणे ने ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष पर धार्मिक फतवों के आधार पर वोट मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमने इस वोट जिहाद को बेनकाब कर दिया है।” राणे ने आरोप लगाया कि भाजपा के खिलाफ मस्जिदों और अज़ान के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “देशभक्त हिंदू समाज को सतर्क रहना चाहिए। अगर ‘जय श्रीराम’ का महापौर नहीं बना, तो 16 जनवरी को हरे झंडे/हरे फूल लहराए जाएंगे।” 

ठाणे जिले में भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प; पांच लोग गिरफ्तार

कल्याण-डोंबिवली नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 29 में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों के बीच झड़प होने के बाद शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार देर रात हुई।

रामनगर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार आर्य नाटेकर के पति ओमनाथ नाटेकर पर शिवसेना उम्मीदवारों और लगभग 60 कार्यकर्ताओं की भीड़ ने कथित तौर पर हमला किया था। स्थानीय ठेकेदार नाटेकर ने दावा किया कि चुनाव प्रचार से लौटते समय उन पर धारदार हथियार और लोहे की सरिया से हमला किया गया।

उनका इलाज फिलहाल एमआईडीसी स्थित एम्स अस्पताल में किया जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुहास हेमाडे ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अब तक शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।’’ 

टॅग्स :Thane Municipal Corporationशिव सेनाएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारतTCS के बाद अब Infosys में 'जिहादी उत्पीड़न'? पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर नितेश राणे का बड़ा बयान, मंचा हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया