लाइव न्यूज़ :

विजय की पार्टी टीवीके के साथ संभावित गठबंधन?, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा-मैं जवाब नहीं देना चाहता, अधिकार क्षेत्र से बाहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 20:36 IST

क्या विजय और भाजपा गठबंधन से राजग मजबूत होगा, तो अन्नामलाई ने कहा, “...कुछ बातें हैं जिनका मैं जवाब नहीं देना चाहता। यह मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला है।”

Open in App
ठळक मुद्देअन्नामलाई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर पोंगल समारोह के दौरान संवाददाताओं से बात कर रहे थे।सबसे बेहतर तरीका यह है कि सभी द्रमुक-विरोधी वोट एकजुट हों। यही राजनीति है।पिछले सप्ताह नए गठबंधन साझेदार को शामिल करना शामिल है।

चेन्नईः तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने विधानसभा चुनावों से पहले अभिनेता-नेता विजय की पार्टी टीवीके के साथ संभावित गठबंधन को लेकर बुधवार को चुप्पी साधे रखी और कहा कि उन्हें इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि सत्तारूढ़ द्रमुक की हार सुनिश्चित करने के लिए सभी द्रमुक-विरोधी मतों को एकजुट करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अन्नामलाई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर पोंगल समारोह के दौरान संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या विजय और भाजपा गठबंधन से राजग मजबूत होगा, तो अन्नामलाई ने कहा, “...कुछ बातें हैं जिनका मैं जवाब नहीं देना चाहता। यह मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला है।” इससे पहले एक संवाददाता सम्मेलन में, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विजय को राजग में शामिल होते देखना चाहते हैं, तो अन्नामलाई ने कहा, “यह व्यक्तिगत भावनाओं का सवाल नहीं है।

द्रमुक को सत्ता से हटाने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि सभी द्रमुक-विरोधी वोट एकजुट हों। यही राजनीति है।" भाजपा नेता ने तमिलनाडु के चुनावी परिदृश्य को दुर्लभ "चतुष्कोणीय मुकाबला" के रूप में वर्णित किया, जिसमें द्रमुक नीत गठबंधन, अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला राजग, तमिलागा वेत्री कझगम (टीवीके), और नाम तमिलर काची (एनटीके) के प्रमुख सीमान का संगठन शामिल है, जिसकी कुल मतों में आठ से नौ प्रतिशत हिस्सेदारी है। अन्नामलाई ने हाल ही में राजग को मिली सफलताओं पर जोर दिया जिसमें पिछले सप्ताह नए गठबंधन साझेदार को शामिल करना शामिल है।

उन्होंने चेन्नई में 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के साथ अभियान की शुरुआत का भी उल्लेख किया। इस सवाल के जवाब में कि क्या विजय द्रमुक को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं, उन्होंने कहा, "उनके भाषणों से तो यही लगता है। उनके 90 प्रतिशत भाषणों में वह द्रमुक पर हमला करते हैं। वह चाहते हैं कि द्रमुक सत्ता से बाहर हो जाए।"

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावBJPTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत अधिक खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार