लाइव न्यूज़ :

आपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 17:42 IST

आयोग ने अमेजन को टीवी की कीमत यानी 16,499 रुपये की राशि फरवरी 2018 से छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने, मानसिक पीड़ा के लिए 10,000 रुपये मुआवजा और 5,000 रुपये कानूनी खर्च के रूप में अदा करने का निर्देश दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देखुदरा मंच खुद को 'सिर्फ मध्यस्थ' बताकर दोषपूर्ण उत्पाद की जिम्मेदारी से नहीं बच सकता है।ऑनलाइन मंच खुद को महज मध्यस्थ बताकर जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकता है।सबसे स्पष्ट और सुलभ इकाई ऑनलाइन विक्रेता ही होता है।

मुंबईः एक उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को खराब टीवी बेचने के मामले में ग्राहक को रिफंड देने और मुआवजा अदा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आयोग ने कहा कि कोई ऑनलाइन खुदरा मंच खुद को 'सिर्फ मध्यस्थ' बताकर दोषपूर्ण उत्पाद की जिम्मेदारी से नहीं बच सकता है।

उपनगरीय मुंबई के जिला उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग ने छह जनवरी को अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एएसएसपीएल) को शिकायत के समाधान में सेवा में कमी का दोषी ठहराया। आयोग के अध्यक्ष प्रदीप काडू और सदस्य गौरी कापसे की पीठ ने कहा कि कोई ऑनलाइन मंच खुद को महज मध्यस्थ बताकर जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकता है,

खासकर जब वह बिक्री प्रक्रिया को सक्रिय रूप से सुगम बनाता है, उससे व्यावसायिक लाभ प्राप्त करता है और बिक्री के बाद उपभोक्ता से सीधे जुड़ता है। आयोग ने कहा, “ऑनलाइन खरीदारी करने वाले उपभोक्ता की विनिर्माता या सेवा केंद्र तक सीधी पहुंच नहीं होती है। उसके लिए सबसे स्पष्ट और सुलभ इकाई ऑनलाइन विक्रेता ही होता है।

उपभोक्ता न केवल ब्रांड बल्कि मंच की विश्वसनीयता और भरोसे पर भी निर्भर करता है।” शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसने 2018 में अमेजन के जरिये 16,499 रुपये में एक फुल एचडी एलईडी टीवी खरीदा था लेकिन उसमें खराब आवाज, घटिया तस्वीर गुणवत्ता और काम न करने वाला रिमोट कंट्रोल पाया गया।

शिकायत करने पर अमेजन ने रिफंड देने से इनकार करते हुए उसे टीवी कंपनी से संपर्क करने की सलाह दी, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने मानसिक पीड़ा के लिए मुआवजा और रिफंड की मांग करते हुए आयोग का रुख किया। आयोग ने अमेजन को टीवी की कीमत यानी 16,499 रुपये की राशि फरवरी 2018 से छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने, मानसिक पीड़ा के लिए 10,000 रुपये मुआवजा और 5,000 रुपये कानूनी खर्च के रूप में अदा करने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :अमेजनConsumer Affairs
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...