लाइव न्यूज़ :

सत्तारूढ़ महायुति की मदद कर रहा निर्वाचन आयोग?, राज ठाकरे ने कहा-निकाय चुनाव से ठीक पहले ही क्यों शुरू?, लोकसभा-विधानसभा के दौरान यह नियम क्यों नहीं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 16:24 IST

यह छूट क्यों दी गई? नियम क्यों बदला गया? क्या एसईसी सरकार के इशारे पर काम करने के लिए है?

Open in App
ठळक मुद्देएसईसी सरकार को वह चुनाव जिताने में मदद कर रहा है, जो वह पहले ही हार चुकी है।मुंबई समेत 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा।प्रचार समाप्त होने के बाद केवल सीमित व्यक्तिगत संपर्क की ही अनुमति दी गई है।

मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह आधिकारिक चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी घर-घर जाकर प्रचार की अनुमति देकर जीत हासिल करने में सत्तारूढ़ महायुति की मदद कर रहा है। ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि आयोग बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव से ठीक पहले नियम बदल रहा है। उन्होंने दावा किया, “एसईसी सरकार को वह चुनाव जिताने में मदद कर रहा है, जो वह पहले ही हार चुकी है।”

ठाकरे ने सवाल उठाया कि यह नयी “परंपरा” नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले ही क्यों शुरू की गई और लोकसभा व विधानसभा चुनावों के दौरान यह नियम क्यों नहीं था। उन्होंने कहा, “यह छूट क्यों दी गई? नियम क्यों बदला गया? क्या एसईसी सरकार के इशारे पर काम करने के लिए है?”

राज्य में मुंबई समेत 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। एसईसी ने नगर निकाय चुनावों में उम्मीदवारों पर घर-घर प्रचार के दौरान माइक्रोफोन का इस्तेमाल करने और बड़े समूहों में घूमने पर रोक लगाई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रचार समाप्त होने के बाद केवल सीमित व्यक्तिगत संपर्क की ही अनुमति दी गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रराज ठाकरेबृहन्मुंबई महानगरपालिकाउद्धव ठाकरेचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'100000 से ज़्यादा वोटों से जीतेंगे फाल्टा में': ईसी द्वारा 21 मई को दोबारा मतदान का आदेश दिए जाने के बाद बोले BJP के देबांग्शु पांडा

भारतBengal Election 2026: री-पोलिंग के बावजूद फाल्टा में 21 मई को फिर से मतदान, 285 बूथों पर होगी वोटिंग; जानें कब जाएंगे नतीजे

भारतWest Bengal Polls results: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए

कारोबारPune-Mumbai Lane: 13.3 किमी लंबे, मुंबई एवं पुणे के बीच यात्रा के समय में 25 से 30 मिनट की कमी

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: काउंटिंग से पहले बीजेपी नेता कुंदन सिंह के नोआपारा स्थित आवास पर बंदूकधारियों का हमला, तनाव बढ़ा | VIDEO

भारतबिहार को हरा भरा बनाने में जीविका दीदियां निभा रही हैं अहम भूमिका, पिछले छह वर्षों में 40000000 से भी अधिक किया गया पौधरोपण

भारतUP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, बंगाल की सत्ता में दीदी थीं और दीदी रहेंगी

भारतबंगाल चुनाव: गौतम दास की जगह चमेली मुखोपाध्याय और अब बलाई बाग को बनाया कालीघाट पुलिस थाने का नया प्रभारी, 2 दिन में दूसरा ओसी?

भारतWB Assembly Polls 2026: सुवेंदु अधिकारी ने व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट शेयर किए, मतगणना ड्यूटी के विवरण लीक होने का आरोप लगाया