लाइव न्यूज़ :

Rashifal 14 January 2026: मकर संक्रांति पर आज यश, कीर्ति के साथ होगी आनंद की प्राप्ति, जानें क्या आपके भाग्य में

By रुस्तम राणा | Updated: January 14, 2026 06:41 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 14 January 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज किसी भी अनैतिक काम या फिर सरकार विरोधी कामों से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं।  कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी से झगड़ा भी हो सकता है। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज प्रेम संबंध मधुर होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज यश, कीर्ति के साथ होगी आनंद की प्राप्ति। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। धन लाभ का योग है। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। यात्रा- प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। छोटे-भाई बहन की मदद से आपका कोई कार्य संपन्न हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज कुटुंब में परिजनों, रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। धन की बचत कर पाने में आप सफल होंगे। कार्य-व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल: आज मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की सलाह है। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में उपलब्धि हासिल होगी। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। विभिन्न स्रोतों से धनागमन होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल: आज काम में गड़बड़ होने की गुंजाइश ज्यादा होगी। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल: आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी की मेजबानी में उत्तम भोजन प्राप्त होगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। पुत्र के साथ मिलने का अवसर मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आप अचानक से मिलने वाले परिणाम से आप या तो प्रसन्न होंगे या फिर मन में निराशा का भाव रहेगा। शोध से जुड़े विद्यार्थियों को आज फायदा होगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है।  

मीन दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यापार में भी आपको अच्छा फायदा होगा। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे- सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होगें जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 27 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 27 April 2026: आज इन 5 राशिवालों के लिए आर्थिक लाभ की संभावनाएं, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठSaptahik Rashifal: यह सप्ताह इन 5 राशिवालों की आर्थिक समस्या करेगा दूर, मोटी कमाई होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 26 April 2026: आज मिथुन राशि के लिए व्यापार में धनलाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें