लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: MLA गोलू शुक्ला की बस ने मारी बाइक को टक्कर, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 14, 2026 12:23 IST

Madhya Pradesh: घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा, जबकि बस को क्रेन की मदद से थाने ले जाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह बस विधायक गोलू शुक्ला की बताई जा रही है।

Open in App

Madhya Pradesh:   तुकोगंज थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर इलाके में बुधवार सुबह उस समय हंगामा मच गया जब बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक हुआ कि देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कुशवाह नगर निवासी युवक रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

आग से बस का अगला हिस्सा जलकर खाक हो गया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा, जबकि बस को क्रेन की मदद से थाने ले जाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह बस विधायक गोलू शुक्ला की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी ट्रेवल्स की बसों से पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कुछ लोगों की जान जा चुकी है।एसीपी विनोद दीक्षित के अनुसार, “घटना की जांच की जा रही है। आगजनी की पुष्टि नहीं हुई है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।”

टॅग्स :MLAइंदौरसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारत अधिक खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने