लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के मौके पर गंगासगार मेले में उमड़ी भीड़, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 11:01 IST

Makar Sankranti 2026: दुनिया भर से लाखों तीर्थयात्री मकर संक्रांति की कड़ाके की ठंड में मोक्ष की तलाश में गंगासागर मेले में आते हैं।

Open in App

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार की सुबह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी और सागर द्वीप में बंगाल की खाड़ी के संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड का सामना करते हुए सूर्योदय के समय स्नान किया और दक्षिण 24 परगना जिले के द्वीप पर स्थित कपिल मुनि आश्रम में प्रार्थना की जहां गंगासागर मेला का आयोजन हो रहा है। शाही स्नान का समय अपराह्न एक बजकर 19 मिनट से शुरू होने वाला है और यह 24 घंटे तक चलेगा।

देश के विभिन्न कोनों से आने वाले भारी जनसमूह को देखते हुए राज्य सरकार ने कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित सागर द्वीप पर वृहद व्यवस्था की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि समुद्र और गंगा की सहायक नदी हुगली नदी के संगम पर अधिक से अधिक लोगों के स्नान करने की उम्मीद है क्योंकि ‘शाही स्नान’ तो अभी शुरू होना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वार्षिक मेले के मद्देनजर जिलों में तथा कोलकाता के रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा कि पहली बार अत्याधुनिक जल ड्रोन, जिन्हें ‘बचाव ड्रोन’ के रूप में भी जाना जाता है, को तट के किनारे निरंतर निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन ड्रोनों को विशेष रूप से कपिल मुनि आश्रम और मुख्य स्नान घाटों के आसपास निगरानी बढ़ाने के लिए तैनात किया गया है। ये बचाव ड्रोन 100 किलोग्राम तक का भार ले जाने में सक्षम हैं और संकट में फंसे श्रद्धालुओं को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकते हैं।’’ 

टॅग्स :मकर संक्रांतिपश्चिम बंगालहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारतVIDEO: पीएम मोदी बोले, “मिठाई भी बंटेगी, झालमुरी भी!”, बंगाल में BJP की जीत तय?

भारतVIDEO: मोदी का TMC पर तीखा हमला, झालमुरी मैंने खाई, लेकिन TMC को लगी!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 27 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 27 April 2026: आज इन 5 राशिवालों के लिए आर्थिक लाभ की संभावनाएं, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठSaptahik Rashifal: यह सप्ताह इन 5 राशिवालों की आर्थिक समस्या करेगा दूर, मोटी कमाई होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 26 April 2026: आज मिथुन राशि के लिए व्यापार में धनलाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्य