लाइव न्यूज़ :

अगर किसी गुंडे ने दुस्साहस किया तो अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए जरूर बैठा होगा?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2026 22:32 IST

अगर किसी गुंडे ने दुस्साहस किया तो उस गुंडे के लिए अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए जरूर बैठा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयुवतियां भयमुक्त वातावरण में स्कूल-कॉलेज और बाजार जा सकें तथा हंसते हुए आगे बढ़ें।गोरखपुर से करेंगे, तो आपको ज़मीन-आसमान का फर्क नज़र आएगा...2017 से पहले का गोरखपुर उपेक्षित, असुरक्षित था।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि महिलाएं भयमुक्त वातावरण में शिक्षण संस्थान और बाजार जा सकें तथा चेतावनी दी कि अगर किसी गुंडे ने दुस्साहस किया तो अगले चौराहे पर उसकी मुलाकात यमराज से होगी। गोरखपुर महोत्सव को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने हर नौजवान को रोजगार, किसान को सम्मान और हर व्यापारी और उद्यमी को भय मुक्त वातावरण दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि युवतियां भयमुक्त वातावरण में स्कूल-कॉलेज और बाजार जा सकें तथा हंसते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने चेतावनी दी, “अगर किसी गुंडे ने दुस्साहस किया तो उस गुंडे के लिए अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए जरूर बैठा होगा।”

आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ‘जापानी इंसेफेलाइटिस’ (दिमागी बुखार) बीमारी को लेकर कहा कि राज्य की पिछली सरकारें जो नहीं कर पाईं, उनकी सरकार ने मात्र दो साल में कर दिखाया और इस बीमारी का “हमेशा के लिए खात्मा कर दिया।” उन्होंने कहा, “जब आज के गोरखपुर की तुलना 2017 से पहले के गोरखपुर से करेंगे, तो आपको ज़मीन-आसमान का फर्क नज़र आएगा...

2017 से पहले का गोरखपुर उपेक्षित, असुरक्षित था। जिस तरह पूरे राज्य में अशांति थी, वही हाल गोरखपुर का भी था।” मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां गुंडागर्दी, बदमाशों द्वारा जबरन वसूली, गंदगी, विकास का अभाव, बिजली की कमी और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियां फैली हुई थीं। उन्होंने दावा किया कि मच्छर और माफिया एक दूसरे के पूरक थे। आदित्यनाथ ने कहा, “जब समाज स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होता, चाहे वह गांवों, कस्बों, शहरों की स्वच्छता हो या सामाजिक स्वच्छता, तो उसे स्वयं इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं। ”

पूर्व की सरकारों के कार्यकालों में दंगा, लूट और अशांति होने का दावा करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार ने गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल के कायापलट के लिए जो अभियान चलाया, उसके परिणाम आज जमीनी स्तर पर देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पिछले आठ वर्षों के अंदर हजारों करोड़ रुपये का निवेश हुआ है...50,000 से अधिक नौजवानों को नौकरी मिली है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSuvendu Adhikari Oath Ceremony: शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी के गले में योगी ने डाला भगवा दुपट्टा, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

भारतउत्तर प्रदेश में आलू किसानों की ख्वाहिशें तोड़ रही हैं दम! पश्चिम बंगाल, असम, नेपाल और खाड़ी देशों में नहीं भेजा गया आलू

भारतहमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें

भारतअखिलेश यादव का आरोप, 'केंद्रीय बलों से नतीजे बदले गए', बंगाल से की तुलना

भारतमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को मिठाई खिलाई?, पश्चिम बंगाल-असम विधानसभा चुनाव में जीत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu: टीवीके प्रमुख विजय रविवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, टीवीके कैबिनेट में नए मंत्रियों की लिस्ट

भारतबिहार के कैमूर जिले में पति को चकमा देकर पत्नी प्रेमी संग हुई फुर्र, ले गई घर में रखी नकदी और गहने

भारततमिलनाडु में TVK की सरकार का रास्ता साफ, विजय ने गवर्नर से की मुलाकात

भारतAI अलर्ट से टलेगी नागपुर स्टेशन पर भगदड़, राइट्स का क्राउड मैनेजमेंट ब्लूप्रिंट मई अंत तक तैयार

भारतउत्तर प्रदेश की सड़कें- एक्सप्रेस वे, हत्यारों से भी बेरहम, बीते साल यूपी में 27,205 लोगों ने सड़क दुर्घटना में गंवाई जान