लाइव न्यूज़ :

Delhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

By अंजली चौहान | Updated: January 14, 2026 10:51 IST

Delhi Fire Accident:अभी यह पता नहीं चला है कि घटना के समय पटना साहिब के सांसद घर पर थे या नहीं।

Open in App

Delhi Fire Accident: भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि शंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। बीजेपी सांसद के घर पर आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, दिल्ली फोरेंसिक टीम के साथ तीन फायर इंजन घटना स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। किसी नुकसान की खबर नहीं है और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

मालूम हो कि पिछले हफ्ते, राष्ट्रीय राजधानी में कापसहेड़ा राजोकरी बॉर्डर के पास एक प्लास्टिक और पॉलीथीन के गोदाम में भीषण आग लग गई थी, जिससे आसपास के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके भी प्रभावित हुए थे। फायर डिपार्टमेंट को घटना की जानकारी सुबह करीब 4:30 बजे मिली और तुरंत टीमों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने में 24 फायर टेंडर लगाए गए थे, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि काबू पा लिया गया था।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादDelhi BJPअग्निकांडFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

भारतकौन होगा दिल्ली बीजेपी का अगला अध्यक्ष? वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही मुख्य दावेदार सामने आए

भारतमंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections Results 2026: 4 राज्य, 1 यूटी, 823 सीटें, कौन मारेगा बाजी? सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

भारतबरगी बांधः जलयानों की सुरक्षा पर उठते सवाल

भारतनीट-यूजी 2026 परीक्षाः देशभर के 551 और विदेश के 14 शहरों में 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

भारतWest Bengal: काउंटिंग से पहले बीजेपी नेता कुंदन सिंह के नोआपारा स्थित आवास पर बंदूकधारियों का हमला, तनाव बढ़ा | VIDEO