लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया की गिरावट थमी, 11 पैसे की बढ़त के साथ 90.12 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 11:26 IST

Rupee vs Dollar: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.17 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Open in App

Rupee vs Dollar: रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से उबरते हुए 11 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.12 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से घरेलू मुद्रा को बल दिया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में जुझारूपन देखने को मिली, हालांकि व्यापारी भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर रखते हुए और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आने से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.26 प्रति डॉलर पर खुला और 89.94 के स्तर तक मजबूत हुआ। हालांकि बाद में फिर 90.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे अधिक है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.23 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.90 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 34.81 अंक चढ़कर 83,662.50 अंक पर जबकि निफ्टी 14.15 अंक की बढ़त के साथ 25,746.90 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.17 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,499.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव