लाइव न्यूज़ :

Vindhyavasini Temple: जूता पहन कर मंदिर गए?, डीएम ने सहायक विकास अधिकारी को किया निलंबित, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने देखा तो डांट फटकारा और नीचे उतारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2024 08:51 IST

Vindhyavasini Temple: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर कथित तौर पर अपना ड्यूटी स्थल छोड़ने और जूता पहन कर अपने परिचितों को लेकर चढ़ने वाले सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पकड़ा और डॉट फटकार कर मंदिर से नीचे उतार दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। प्रतीक कुमार सिंह विंध्यवासिनी मंदिर पर अपने मूल ड्यूटी स्थल को छोड़कर अपने परिचितों को दर्शन करवाने गए थे।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर प्रतीक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Vindhyavasini Temple:उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में ड्यूटी स्थल छोड़कर कथित तौर पर जूता पहन कर अपने परिचितों को लेकर चढ़ने वाले सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को जिलाधिकारी के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। मां विंध्यवासिनी मंदिर पर कथित तौर पर अपना ड्यूटी स्थल छोड़ने और जूता पहन कर अपने परिचितों को लेकर चढ़ने वाले सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पकड़ा और डॉट फटकार कर मंदिर से नीचे उतार दिया।

घटना की जानकारी जिलाधिकारी को होने पर उन्होंने सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। राज्य के सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शारदीय नवरात्रि मेला के दौरान सेक्टर-मजिस्ट्रेट बनाये गये सहायक विकास अधिकारी (कृषि) प्रतीक कुमार सिंह विंध्यवासिनी मंदिर पर अपने मूल ड्यूटी स्थल को छोड़कर अपने परिचितों को दर्शन करवाने गए थे।

बयान में कहा गया कि सेक्टर-मजिस्ट्रेट के मंदिर परिसर में जूता पहनकर एवं अपना ड्यूटी स्थल छोड़कर जाने की घटना का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर प्रतीक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा, ''जब उन्होंने उक्त सेक्टर-मजिस्ट्रेट को मंदिर पर जूता पहनकर चढ़े हुए देखा तो डांट फटकार कर मंदिर से नीचे उतार दिया था।'' हालांकि, यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने जिलाधिकारी से इस बारे में शिकायत की थी तो उन्होंने इससे इनकार किया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?