लाइव न्यूज़ :

Uttarkashi Tunnel Rescue: फंसे हुए श्रमिकों की पहली तस्वीर आई सामने, वर्टिकल ड्रिलिंग करके उन तक पहुंचने की कोशिश जारी

By आकाश चौरसिया | Updated: November 21, 2023 10:46 IST

कैमरे के जरिए सिल्क्यारा टनल में फंसे हुए श्रमिकों की पहली तस्वीर सामने आई है, अब रैस्कयू टीम उन सभी श्रमिकों से सीधे संपर्क साध रही है। वहीं, फंसे हुए श्रमिकों ने रैस्कयू टीम को बताया कि वह सकुशल और स्वस्थ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरकाशी में चल रहे बचाव कार्य का आज 10 वां दिन है, जहां सिलक्यारा सुरंग ढह गई थीअब रैस्क्यू टीम एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे के माध्यम से टनल में फंसे श्रमिकों तक पहुंच बनाईअब उन्हें खाद्य सामग्री भेजी जा रही है

नई दिल्ली: उत्तरकाशी में चल रहे बचाव कार्य का आज 10 वां दिन है, जहां सिल्क्यारा सुरंग ढह गई थी। अब रैस्क्यू टीम और उनके अधिकारियों ने पहली बार पाइपलाइन में एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे के माध्यम से टनल में फंसे श्रमिकों तक पहली बार अपनी पहुंच बनाने में कामयाब रहे हैं। 

कैमरे के जरिए सिल्क्यारा टनल में फंसे हुए श्रमिकों की पहली तस्वीर सामने आई है, अब रैस्कयू टीम उन सभी श्रमिकों से सीधे संपर्क साध रही है। वहीं, फंसे हुए श्रमिकों ने रैस्कयू टीम को बताया कि वह सकुशल और स्वस्थ हैं। टनल के अंदर भेजी गई पाइपलाइन में  एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे के जरिए अब हरेक श्रमिक के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। 

अब टनल के ऊपर स्थित पहाड़ के ऊपरी हिस्से से मशीन द्वारा वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है। यह सब तब हो रहा है, जब टनल में 41 श्रमिक फंसे हुए हैं। वहीं, इस मशीन को लाने में 13 घंटे और 3 गाड़ियों की मदद ली गई है। इस बात की जानकारी ड्रिलिंग मशीन के ड्राइवर हरबांज ने दी है। 

सोमवार को 6 इंच की पाइपलाइन को टनल के ढहे हिस्से के जरिए फंसे हुए श्रमिकों तक भेजने की कोशिश की जा रही थी। इसके साथ ही हादसे के बाद पहली बार पाइपलाइन के जरिए अब श्रमिकों तक खिचड़ी भी पहुंचाई गई है। बता दें कि हादसा 12 नवंबर को निर्माणाधीन टनल में हुआ, यह उस तरफ हुआ जहां से सिल्कयारा से बारकोट जाने का रास्ता बनाया जा रहा है।

इसमें सुरंग पर सिल्कयारा की ओर 60 मीटर की दूरी में मलबा गिरने से 41 मजदूर फंस गए। फंसे हुए श्रमिकों की मानें तो 2 किलोमीटर के दायरे में निर्माधीन टनल के हिस्से में फंसे हुए हैं। इसी हिस्से से कंप्रेसर पाइपलाइन के जरिए फंसे हुए श्रमिकों को पानी, खाना, दवाईयां और बिजली की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।  

सोमवार को रैस्कयू ऑपरेशन इनचार्ज कर्नल दीपक पाटिल ने कहा था कि मुख्य चुनौती यह है कि 900 मिमी पाइप के माध्यम से फंसे हुए लोगों को निकालना। इसके बाद ही उन सभी को सारी सुविधा दी जा सकती है और यह सबकुछ पाइपलाइन के जरिए भेजा जाएगा। उन्होंने ये भी बताया था कि उन तक पहुंचाने के लिए प्लास्टिक सिलेंडर, खिचड़ी, दलिया, सेब और केले हैं, जिन्हें श्रमिकों तक पहुंचाना है।

टॅग्स :Uttarkashiपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhamiकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप