लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, चार महीने पहले ही बने थे सीएम, संवैधानिक संकट को बताया कारण

By अभिषेक पारीक | Published: July 03, 2021 7:19 AM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रावत ने शुक्रवार देर रात को अपने पद से इस्तीफा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है। रावत ने इस्तीफे के पीछे संवैधानिक संकट को कारण बताया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मौका देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रावत ने शुक्रवार देर रात को अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया है। रावत ने कहा कि संवैधानिक संकट खड़ा होने के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। 

तीरथ सिंह रावत मार्च में मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें 10 सितंबर से पूर्व ही उप चुनाव में जीत के जरिये विधानसभा में पहुंचना था। हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते उप चुनाव में देरी हो रही थी। चार महीने बाद रावत के इस्तीफे से एक बार फिर उत्तराखंड में सियासी संकट गहरा गया है और शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। 

भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई

शनिवार दोपहर तीन बजे देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बैठक में सभी विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। बैठक का नेतृत्व उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष मदन कौशिक करेंगे। बता दें कि रावत ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी। जिसके बाद से ही उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज हो गई थी। 

अब कौन होगा नया मुख्यमंत्री

रावत के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चार नेताओं के नामों की खासी चर्चा है। इनमें सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं दूसरी प्रबल दावेदार रेखा खंडूरी को माना जा रहा है। साथ ही पुष्कर सिंह धामी और धन सिंह रावत के नामों की भी चर्चा हो रही है। 

उपलब्धियों की दी थी जानकारी

इस्तीफे से पूर्व तीरथ सिंह रावत ने एक प्रेस कांफ्रेंस भी की थी और अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी थी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रदेश में बीस हजार नई नियुक्तियों की भी घोषणा की थी। साथ ही कोरोना से अर्थव्यवस्था के बुरी तरह से प्रभावित होने की भी बात कही थी। 

टॅग्स :उत्तराखण्डतीरथ सिंह रावतजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: 517 आवेदन जमा, सबसे आगे भाजपा, निर्वाचन आयोग ने जारी किया डेटा, देखें हर दल का हाल

भारतHimachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में करेंगे प्रचार, देखें लिस्ट

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस वोट की राजनीति में इतनी गिर गई है...", उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विपक्षी दल पर हमला

भारतVaranasi Seat Lok Sabha Elections 2024: पीएम का नामांकन, तीसरे कार्यकाल में बनारस के लिए क्या-क्या करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, देखिए 10 बड़ी बातें

भारतचार धाम यात्रा पर खराब मौसम का साया, 12 और 13 मई को आंधी-तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "नवीन पटनायक के पीछे 'कोई और' चला रहा है ओडिशा की सरकार, लोग अब बदलाव चाहते हैं", अमित शाह ने कहा

भारतअखिलेश यादव संग आज साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल, रिहा होने के बाद होगी पहली यूपी यात्रा

भारतWeather updates: अगले दो दिन यूपी समेत इन राज्यों में IMD ने की लू की भविष्यवाणी, जानें दिल्ली के हाल

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी की नजर सिर्फ सत्ता पर रहती है, जिसे कभी सोनिया गांधी ने ठुकरा दिया था", मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया भारी तंज

भारतडेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच बेंगलुरु नागरिक निकाय ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त उपाय किए, कहा- 'घबराने की जरूरत नहीं'