UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो चुका है। क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं दी हैं, वे UP परिणामों की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।
इस साल, कक्षा 10 और 12 के लिए UP Board की परीक्षाएं 18 फरवरी को शुरू हुईं और 12 मार्च, 2026 को समाप्त हुईं। ये परीक्षाएं पूरे राज्य में 8000 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। परीक्षा के लिए कुल 53,37,778 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 27,61,696 कक्षा 10 के और 25,76,082 कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं।
जिन भी उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वो ऐसे अपना परिणाम चेक कर सकते हैं...,
1. UP Board के नतीजों की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध 'UP Board Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा, जहाँ उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
5. परिणाम की जाँच करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
6. भविष्य की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।