लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: मऊ से बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने भरा पर्चा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बने प्रत्याशी

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2022 22:39 IST

पर्चा भरने के बाद अब्‍बास अंसारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रशासन मेरे पिताजी (मुख्तार अंसारी) के नामांकन में अड़चनें पैदा कर रहा है जिस वजह से मुझे पर्चा भरना पड़ा।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी के बेटे ने अपने चुनाव लड़ने की बताई वजहकहा, मेरे पिताजी के चुनाव लड़ने पर प्रशासन डाल कर रहा है अड़चन

मऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दो चरण संपन्न हो चुके हैं और यहां सात चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। चुनाव का अंतिम चरण सात मार्च को होगा और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। मऊ में अंतिम चरण के तहत वोटिंग होगी। इस सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्‍बास अंसारी ने सोमवार को नामांकन पत्र भरा है। वे  समाजवादी पार्टी गठबंधन के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रत्याशी के रूप में मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ेंगे। 

पर्चा भरने के बाद अब्‍बास अंसारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रशासन मेरे पिताजी (मुख्तार अंसारी) के नामांकन में अड़चनें पैदा कर रहा है जिस वजह से मुझे पर्चा भरना पड़ा।’’ अंसारी ने दावा किया, ‘‘मेरे पिता को असंवैधानिक तरीके से जेल में रखा गया है और नामांकन पत्र दाखिल करने में अड़चन पैदा की जा रही है। इसलिए मैंने सुभासपा के चुनाव चिह्न पर दो सेट में अपना नामांकन भरा है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार मैं जनता के मुद्दों पर चुनाव मैदान में जा रहा हूं।’’ मऊ विधानसभा सीट पर मतदान सातवें चरण में सात मार्च को होना है। सुभासपा ने इस सीट से मुख्तार अंसारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। गौरतलब है कि मऊ जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र से 1996 से लगातार पांच बार बाहुबली मुख्तार अंसारी विधायक निर्वाचित हुए हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में अब्बास ने घोसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। तब बसपा के प्रत्याशी अब्बास अंसारी 81,295 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी फागू चौहान ने 88,298 वोट पाकर जीत हासिल की थी। इस बार घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा से सपा में आए मंत्री दारासिंह चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि बीजेपी से अशोक सिंह चुनावी मैदान में है।

मऊ की चार विधानसभा सीटें है। इनमें मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मऊ सीट शामिल हैं। मऊ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का गढ़ है। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीमऊउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज