लाइव न्यूज़ :

'पीएम मोदी के नेतृत्व में अमेरिका-लैटिन और कैरेबियाई देशों के साथ संबंध हुए मजबूत, व्यापार 50 अरब डॉलर तक पहुंचा': एस. जयशंकर

By अंजली चौहान | Updated: August 3, 2023 14:11 IST

एस जयशंकर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई (एलएसी) देशों के साथ भारत का जुड़ाव मजबूत हुआ है, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में विदेशी व्यापार बढ़ा जयशंकर ने कहा कि अमेरिका, लैटिन देशों के साथ संबंध मजबूत हुएकृषि, सूचना प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में भारत की भूमिका अहम

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को राजधानी में 9वें भारतीय उद्योग परिसंघ-एलएसी कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में भारत और लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई क्षेत्रों के बीच संबंध एक नए पथ पर आगे बढ़े हैं।"

विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में जब से पीएम मोदी सत्ता में आए हैं, हमारे संबंध एक नए पथ पर आगे बढ़े हैं। इस क्षेत्र के साथ भारत के संबंधों को संपूर्ण दायरे में विकसित किया जा रहा है।

लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्रों में 34 उच्च-स्तरीय यात्राओं के साथ उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई है, जिसमें राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की छह-छह यात्राएं और प्रधानमंत्री की चार यात्राएं शामिल हैं। 

कॉन्क्लेव में एस जयशंकर ने कहा कि भारत-एलएसी साझेदारी का भविष्य चार महत्वपूर्ण स्तंभों पर आधारित होगी जिसमें आपूर्ति श्रृंखला विविधीकरण, संसाधन साझेदारी, विकासात्मक साझेदारी साझा करना और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना शामिल है।

जयशंकर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान दोनों क्षेत्रों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है, जो हमारी आर्थिक साझेदारी की "ताकत और क्षमता" दोनों का प्रमाण है। 

शेष विश्व के साथ एलएसी देशों के साथ भारत के व्यापार की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि यह ध्यान देने वाली बात है कि ब्राजील को भारत का निर्यात 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर है जो जापान को हमारे निर्यात से लगभग दोगुना है। इसी तरह, मेक्सिको को हमारा निर्यात 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है, जो कनाडा को हमारे निर्यात से अधिक है।

फार्मा और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में भारत की अहम भूमिका

विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि कृषि, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति के साथ भारतीय कंपनियों ने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों ने इस क्षेत्र में लगभग 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है, इससे पता चलता है कि भारतीय व्यवसायों की इस क्षेत्र में कितनी रुचि है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने हमारे साझेदारों क्यूबा, ​​बोलीविया, गुयाना, होंडुरास, जमैका, निकारागुआ और सूरीनाम को 35 क्रेडिट लाइनें दी हैं।

इन लाइनों के तहत लगभग 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर का विस्तार किया गया है और हम इनमें से 21 प्रतिबद्ध परियोजनाओं को पहले ही पूरा कर चुके हैं। हमारी विकास परियोजनाओं ने रोजगार पैदा किया है।

जयशंकर ने जुड़ाव का एक और बिंदु जो छुआ वह कच्चे और तैयार माल के आयात और निर्यात के संदर्भ में व्यापार साझेदारी की पूरक प्रकृति थी।

टॅग्स :S Jaishankarभारतनरेंद्र मोदीMinistry of External AffairsNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारत अधिक खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा