अपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 17, 2026 17:29 IST2026-04-17T17:28:55+5:302026-04-17T17:29:57+5:30
केंद्र सरकार 17 अप्रैल 2026 को उस तिथि के रूप में निर्धारित करती है, जिस दिन से उक्त अधिनियम के प्रावधान प्रभावी होंगे।

file photo
नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने शुक्रवार को महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 के कार्यान्वयन को अधिसूचित कर दिया जिसके तहत विधानसभाओं, जम्मू कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के लिए जारी एक अधिसूचना में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (द्वितीय संशोधन) अधिनियम, 2023 (2023 का 38) की धारा 1 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 17 अप्रैल 2026 को उस तिथि के रूप में निर्धारित करती है, जिस दिन से उक्त अधिनियम के प्रावधान प्रभावी होंगे।’’
#WATCH | Delhi | On Rahul Gandhi's speech in Parliament, Union Minister & LJP MP Chirag Paswan says, "Today, he has lowered the dignity of the post of Leader of Opposition...You cross the limits when you give examples, connecting them to the PM. What kind of example are you… pic.twitter.com/fO7xGqk4Po
— ANI (@ANI) April 17, 2026
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी के भाषण पर कहा कि आज उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिराई है। पूरा भाषण आपका भूमिका में चला गया, आपका पूरा भाषण उदाहरण देने में निकल गया, हद तो तब हो गई जब आप ऐसे शब्दों के उद्धरण के साथ प्रधानमंत्री को जोड़कर बताने लगते हैं। आपको नीतिगत विरोध करना चाहिए, आपको अपने सुझाव पेश करने चाहिए।
कहीं न कहीं, उन्होंने अपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी का पात्र बना लिया। मैं उनके भाषण से बहुत निराश हूं। लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है, लेकिन अगर विपक्ष खुद को हंसी का पात्र बनाना चाहता है, अगर वे सिर्फ कॉमेडी भाषण देना चाहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि वे नेता प्रतिपक्ष बनने के लायक हैं। उन्होंने आगे कहा, "सभी को अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करना चाहिए। अगर आप फिर से किसी दूसरे विषय के कारण इस बिल में देरी करते हैं तो देश की एक बड़ी आबादी आपको माफ नहीं करेगी।
#WATCH | Delhi | On indicating 'Epstein' link in his speech in Parliament, LoP Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "It is a puzzle, I won't tell the answer just like that. If I find the solution, I will tell you this is it." pic.twitter.com/UhbdFcs9a2
— ANI (@ANI) April 17, 2026
#WATCH | In Lok Sabha, LoP Rahul Gandhi said, "A deal was signed with the United States that under no circumstances would have been signed by any PM of the country unless he was compromised….Yesterday, I was watching the PM speak; he was low on energy, not transmitting. I… pic.twitter.com/Golqcnyl9i
— ANI (@ANI) April 17, 2026