लाइव न्यूज़ :

संभल में अंतरराज्जीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 25 मोटरसाइकिल बरामद

By भाषा | Updated: December 11, 2020 18:02 IST

Open in App

संभल, 11 दिसंबर उत्तर प्रदेश के संभल जिले की पुलिस ने शुक्रवार को एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की 25 मोटरसाइकिल (बाइक) बरामद करने का दावा किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गिरोह के दो सदस्‍यों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से बाइक चुराकर बेचता था।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने चोरी की बाइक बेचने के लिए ले जाते हुए संभल के राहुल और मुरादाबाद के रफाईश को गिरफ्तार कर लिया और इनकी निशानदेही पर पंवासा कस्‍बे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की। उन्‍होंने बताया कि गिरोह के दो सदस्‍य राजेश और रिज़वान फरार हो गये हैं।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार गिरोह के सदस्‍य दिल्‍ली, नोएडा और गाजियाबाद आदि क्षेत्रों में मॉल, बैंक और अस्‍पतालों से बाइक चुराकर पांच से 15 हजार रुपये में बेचते थे। मिश्र ने कहा कि जल्‍द ही फरार सदस्‍यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

भारत अधिक खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने