Highlightsसूर्यवंशी ने 15 साल और 29 दिन में मुकाम हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल (260) के नाम था। सूर्यवंशी ने अपने पहले आईपीएल सत्र में 252 रन बनाए थे।
लखनऊः वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। आईपीएल इतिहास में 250 गेंदों से कम में 500 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने यह रिकॉर्ड (गेंदों के हिसाब से) सबसे कम समय में बनाया है। उन्होंने सिर्फ 227 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल (260) के नाम था। सूर्यवंशी ने 15 साल और 29 दिन में मुकाम हासिल किया। पृथ्वी शॉ ने 19 साल 164 दिन में मुकाम हासिल किया था। संजू सैमसन ने 19 साल 195 दिन में कारनामा किया था।
उसके बाद पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य (280), भारत के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (280) और मुंबई इंडियंस के नमन धीर (283) का नाम आता है। सूर्यवंशी ने इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। सूर्यवंशी ने अपने पहले आईपीएल सत्र में 252 रन बनाए थे।
14 साल की उम्र में उन्होंने 206.56 रन प्रति 100 गेंदों की स्ट्राइक रेट से सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर का पुरस्कार जीता था। 2026 में उन्होंने एक और ही मुकाम हासिल कर लिया है, इस मैच में उन्होंने 235 के बेहतर स्ट्राइक रेट से उस आंकड़े को पार कर लिया। एलएसजी के खिलाफ, इस मुकाम तक पहुंचने के तुरंत बाद ही वे असामान्य रूप से 8 (11) रन बनाकर आउट हो गए।
यह न केवल आईपीएल में उनका चौथा सबसे कम स्कोर था, बल्कि अपने शुरुआती करियर में पहली बार (दो मौकों को छोड़कर जब वे शून्य पर आउट हुए थे) उन्होंने 100 से कम के स्ट्राइक रेट से पारी समाप्त की। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने हमेशा की तरह शुरुआत की और प्रिंस यादव की पहली दो गेंदों पर दो चौके जड़े।
लेकिन बाएं हाथ के गेंदबाज मोहसिन खान के गेंदबाजी करने आने के बाद यह सिलसिला थम सा गया। मोहसिन ने इस दबाव का फायदा उठाते हुए सूर्यवंशी को लेंथ गेंदों से बांधे रखा, जिससे उन्हें रन बनाने का मौका ही नहीं मिला। युवा बल्लेबाज ने पहले तो रक्षात्मक खेल दिखाया, लेकिन जब उन्होंने अपनी गति बढ़ाने की कोशिश की तो चूकने लगे।
जिसके चलते छठी वाइड गेंद पर उन्होंने बेकाबू शॉट खेला, जो काफी ऊपर जाकर गिरा और दिग्वेश राठी ने शानदार कैच लपक लिया। मोहसिन का ओवर एक महत्वपूर्ण विकेट मेडन ओवर साबित हुआ, जिससे शायद अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजी को सूर्यवंशी को रोकने के कुछ उपाय मिल सकें।