लाइव न्यूज़ :

Atul Subhash Suicide Case: 'मेरे साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया गया', बेंगलुरु के इंजीनियर की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई

By रुस्तम राणा | Updated: December 12, 2024 11:00 IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 24 अप्रैल, 2022 को दर्ज की गई शिकायत में निकिता सिंघानिया ने आरोप लगाया कि अतुल सुभाष उसके साथ मारपीट करता था और पति-पत्नी के रिश्ते को "जानवर की तरह" मानने लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देनिकिता सिंघानिया की 2022 की पुलिस शिकायत का विवरण सामने आयाFIR में जिसमें दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया गया हैउसके अनुसार, सुभाष पति-पत्नी के रिश्ते को "जानवर की तरह" मानने लगा था

Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु के एक तकनीकी विशेषज्ञ की आत्महत्या पर देशभर में आक्रोश के बीच, उनकी पत्नी की 2022 की पुलिस शिकायत का विवरण सामने आया है, जिसमें दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 24 अप्रैल, 2022 को दर्ज की गई शिकायत में निकिता सिंघानिया ने आरोप लगाया कि अतुल सुभाष उसके साथ मारपीट करता था और पति-पत्नी के रिश्ते को "जानवर की तरह" मानने लगा था।

निकिता ने अपनी शिकायत में अपने पति, उसके माता-पिता और देवर को आरोपी बताया था। इसके बाद दहेज निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जौनपुर की रहने वाली निकिता की शादी 2019 में बिहार के मूल निवासी सुभाष से हुई थी। वे बेंगलुरु में रहते थे और वहीं काम करते थे।

निकिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद सुभाष और उसके ससुराल वालों ने 10 लाख रुपए की मांग की क्योंकि वे उसके माता-पिता द्वारा दिए गए पैसों से संतुष्ट नहीं थे। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे "शारीरिक और मानसिक रूप से" प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

निकिता की शिकायत में आगे कहा गया है कि अपने माता-पिता के साथ अपनी पीड़ा साझा करने के बावजूद, उन्होंने उसे "सुनने और इसके साथ जीने" की सलाह दी। हालांकि, उसने कहा कि स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसके पति ने उसे धमकाना और पीटना शुरू कर दिया।

निकिता ने शिकायत में दावा किया, "मेरे पति ने शराब पीकर मुझे पीटना शुरू कर दिया और मेरे साथ पति-पत्नी के रिश्ते को जानवर की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया। वह मुझे धमकाकर मेरे खाते से मेरा पूरा वेतन अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था।" उसने यह भी दावा किया कि उसके ससुराल वालों द्वारा बार-बार प्रताड़ित किए जाने के कारण उसके पिता की तबीयत खराब हो गई, जिनकी 17 अगस्त, 2019 को स्ट्रोक के कारण मृत्यु हो गई।

बेंगलुरु में एक निजी फर्म में काम करने वाले सुभाष ने सोमवार को अपनी पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें वैवाहिक समस्याओं से भावनात्मक संकट और अपनी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज किए गए कई मामलों का विवरण है। निकिता और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

अपने सुसाइड नोट में, सुभाष ने उल्लेख किया कि निकिता का दावा कि उसके पिता की मौत उसके परिवार द्वारा 10 लाख रुपये का दहेज मांगे जाने के बाद सदमे के कारण हुई, झूठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निकिता के पिता की मृत्यु हृदय संबंधी बीमारी के कारण हुई थी।

टॅग्स :जौनपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा