लाइव न्यूज़ :

पलामू में एक नक्सली समेत तीन लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: January 2, 2021 13:59 IST

Open in App

मेदिनीनगर, दो जनवरी झारखंड के पलामू जिले में शनिवार तड़के भूमि विवाद को लेकर हुए संघर्ष में एक माओवादी और दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मनातू थानान्तर्गत कुंडीलपुर गांव में प्रतिबंधित संगठन के एक सशस्त्र नक्सली ने भूमि विवाद को लेकर अपने ही गांव के एक ग्रामीण की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नक्सली और उसकी पत्नी की लाठी-डंडे से पिटाई की जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि नक्सली प्रगास सिंह (36) माओवादी दस्ते से छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था, जहां उसने भूमि विवाद को सुलझाने के लिए दबंगई दिखाते हुए एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीण की हत्या होने पर गांववासी आक्रोशित हो गये और उन्होंने पत्नी सहित उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी की पहचान प्रेमनी देवी के रूप में और मारे गये ग्रामीण की पहचान विनोद सिंह के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि मेदिनीनगर से एक विशेष पुलिस बल घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है और घटना स्थल दुर्गम क्षेत्र में होने की वजह से ज्यादा सूचना नहीं मिल पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह