लाइव न्यूज़ :

यह महिला सशक्तीकरण के नए भारत का युग: मोदी

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं की गरिमा को महत्व दिया है और उनके ही नेतृत्व में सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण के नए भारत का युग है।

मोदी अंतर्राष्ट्रीय भारती महोत्सव को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस महोत्‍सव को महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के सम्मान में चेन्नई स्थित वानविल सांस्‍कृतिक केन्‍द्र द्वारा आयोजित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार महाकवि भारती की महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से प्रेरित है और उनके ही नेतृत्व में सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने महिलाओं की गरिमा को महत्व दिया है और मुद्रा योजना के अंतर्गत 15 करोड़ महिलाओं को ऋण दिए गए हैं। महिलाएं आज सशस्त्र बलों का हिस्सा बन रही हैं। वे आज मस्तक ऊंचा कर घूम रही हैं और यह विश्वास पैदा कर रही हैं कि देश सुरक्षित हाथों में है। यह महिला सशक्तिकरण के नए भारत का युग है।’’

महाकवि भारती को उनकी 138 वीं जयंती पर नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह किसी एक पेशे से नहीं जुड़े थे, बल्कि सब कुछ थे।

उन्होंने कहा, ‘‘वह एक कवि, लेखक, संपादक, पत्रकार, समाज सुधारक, स्वाधीनता सेनानी और बहुत कुछ कुछ थे। वाराणसी से भी वह गहराई से जुड़े हुए थे। युवा पीढ़ी उनसे बहुत कुछ सीख सकती है।’’

इस वर्ष का भारती पुरस्‍कार जानेमाने लेखक सीनी विश्‍वनाथन को दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

भारत अधिक खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने