लाइव न्यूज़ :

कोरोना मरीज की मौत के बाद परिवार ने किया अंतिम संस्कार!, एक सप्ताह बाद घर लौटा शख्स, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: November 24, 2020 11:27 IST

अधिकारियों ने लापरवाही को स्वीकार करते हुए कहा कि शिबदास बनर्जी के परिवार की पहचान सही से नहीं कर पाने की वजह से मिलते-जुलते नाम के एक अन्य मरीज के शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशिबदास मुखर्जी को भी 4 नवंबर को COVID-19 उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।कोविड अस्पताल की लापरवाही की वजह से पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में यह घटना घटी है।

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, एक कोरोना मरीज की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने मृत शख्स का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन, हैरान करने वाली बात तो तब हुई जब अंतिम संस्कार किए जाने के करीब एक सप्ताह बाद ही एक बार फिर से घर की चौखट पर उसी शख्स को परिवार के लोगों ने देखा।

जैसे ही कथित तौर पर मृत कोरोना मरीज शख्स के परिवार के लोगों को अस्पताल द्वारा फोन कर बताया गया कि उनके परिवार के मरीज जिंदा हैं तो सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। 

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट की मानें तो कोविड अस्पताल की लापरवाही की वजह से पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में गलती से एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मरीज को मृत घोषित कर दिया गया और अंतिम संस्कार के लिए उस कथित तौर पर मृत मरीज के रिश्तेदारों को एक अन्य मरीज के शव को सौंप दिया गया।

बता दें कि 24 परगना क्षेत्र के ही रहने वाले 75 वर्ष के शिबदास बनर्जी को कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद 4 नवंबर को बलरामपुर बसु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

13 नवंबर को, अस्पताल ने उनके रिश्तेदारों को सूचित किया कि उन्होंने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया और परिजनों को एक शव सौंप दिया। इसके बाद परिवार वालों ने शव का तब अंतिम संस्कार भी कर दिया।

एक हफ्ते बाद, जब बनर्जी के श्राद्ध समारोह की तैयारियां उनके घर पर चल रही थीं, अस्पताल ने उनके परिवार को फोन किया और सूचित किया कि वह जीवित हैं और COVID-19 से वह ठीक हो गए हैं और जो शरीर उन्हें दिया गया था, वह किसी अन्य रोगी का था। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल गए और बनर्जी को वापस घर ले आए। 

इस मामले में अधिकारियों ने लापरवाही को स्वीकार करते हुए कहा कि शिबदास बनर्जी के परिवार की पहचान सही से नहीं कर पाने की वजह से मिलते-जुलते नाम होने के कारण मोहिनीमोहन मुखर्जी (75) नामक एक अन्य रोगी के शरीर को सौंप दिया गया था।

मुखर्जी को भी 4 नवंबर को COVID-19 उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में बारासात के एक कोरोना सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos