लाइव न्यूज़ :

LS Polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने किया दावा, कहा-बिहार अद्भुत और चौंकाने वाला रिजल्ट देगा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2024 16:53 IST

Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हमलोग आत्मविश्वास से लबरेज हैं। मैंने पहले भी कहा था कि बिहार इस बार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुत जल्द सीट बंटवारा होगाआरजेडी नेता ने कहा, बिहार अद्भुत और चौंकाने वाला रिजल्ट देगाहालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि राजद कितने सीटों पर चुनाव उतर रही है?

पटना:बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुंबई के लिए रवाना होने से पहले हुंकार भरते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में चौंकाने वाले नतीजे आएंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हमलोग आत्मविश्वास से लबरेज हैं। मैंने पहले भी कहा था कि बिहार इस बार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे क्यों चौंकाने वाले रिजल्ट की बात कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता में अंडर करंट दिख रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुत जल्द सीट बंटवारा होगा। उन्होंने कहा कि भले चैनलों ने जो सर्वे किया हो, लेकिन बिहार अद्भुत और चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि राजद कितने सीटों पर चुनाव उतर रही है? साथ ही कांग्रेस एवं अन्य घटक दलों को कितने सीट दिए जाएंगे? उन्होंने कहा कि जल्द ही बंटवारा होगा और आपका बता दिया जाएगा। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम 17 साल बनाम 17 महीने के साथ उतरेंगे। महागठबंधन की 17 महीने की सरकार में रिकॉर्ड नौकरियां दी गई। 2 लाख से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बंटा। अब बिहार की जनता ने मन बना लिया है। 17 साल में एनडीए सरकार ने बिहार में कोई काम नहीं किया। 10 साल में केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के लिए कोई काम नहीं किया और जिसकी आलोचना खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कर चुके हैं। बिहार को न तो स्पेशल पैकेज मिला औप नहीं भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया, जिसकी आलोचना पहले मुख्यमंत्री जी भी कर चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि एनडीए के बिहार में 39 सांसद थे, लेकिन इनलोगों कौन-सा बड़ा काम किया, जरा बताइए। कौन-सा कारखाना खुलवाया? लालू जी जब केन्द्र में मंत्री थे तो कई कारखाने खुलवाए? कुलियों को परमानेंट किया? किराया-भाड़ा कम किया और गरीबों के लिए गरीब रथ निकाला। बिहार के लिए कई ट्रेनें दी। वहीं, भाजपा का नया नारा-अबकी बार 400 पार पर तेजस्वी ने तंज कसा और कहा कि उनका मुंह है, वे 400 क्या 500 भी पार कर जाएं, लेकिन मैं तो हकीकत ही कहूंगा। बिहार हमेशा देश को दिशा और दशा दिखाता रहा है लिहाजा इस बार भी बिहार की जनता भाजपा को रोकेगी।

नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसी को कहते हैं असली माफिया राज। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या 17 महीने में कोई पेपरलीक हुआ था क्या? भाजपा के सरकार में आते ही बिहार में माफिया राज आ गया। अद्भुत है कि एडमिट कार्ड के पीछे पूरा आंसर लिखा हुआ है। देश में ऐसा पेपरलीक कांड कहीं नहीं हुआ, ये अद्भुत है। कुछ लोग माफिया राज खत्म करने की बात कहते हैं लेकिन हो क्या रहा है। भाजपा का जहां राज रहा, वहीं पेपरलीक होता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तेजस्वी यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारत'बिहार को नया सम्राट मुबारक हो!': सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता