लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर से छह लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गईं कार बरामद

By भाषा | Updated: July 1, 2021 14:44 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), एक जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र से कार लूटकर भागे बदमाशों को बदायूं जिले की सहसवान थाने की पुलिस और सूरजपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी गई कार भी बरामद की गई है।

सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि राजेंद्र नामक युवक ने बुधवार की रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार टैक्सी के रूप में बुक कराई और नोएडा सेक्टर 142 की तरफ ले गए जहां उसके साथ मारपीट की और कार लूटकर भाग गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कथित लुटेरे वारदात को अंजाम देकर बदायूं की तरफ गए हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तथा बदायूं के सहसवान थाने की पुलिस की सहायता से उन्हें पकड़ लिया।

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के नाम नाजिम, राहुल, पंकज, नफीस, विक्की और मोहसिन, है। इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई कार बरामद कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos