लाइव न्यूज़ :

मंजिल से 94 किमी पहले ही खत्म हो गया शारजाह फ्लाइट का ईंधन, एयर अरेबिया की नागपुर-शारजाह फ्लाइट रास अल खैमा में उतारी गई

By नईम क़ुरैशी | Updated: October 4, 2025 19:46 IST

ये मामला 3 अक्तूबर की तड़के एयर अरेबिया की फ्लाइट जी-9-416 का है. नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से ये फ्लाइट अपने निर्धारित समय 4.55 से करीब 20 मिनट की देरी के साथ 5.15 बजे रवाना हुई थी. एयरबस 320 विमान में करीब सारी सीटों पर यात्री सवार थे.

Open in App

नागपुर: युनाईटेड अरब अमीरात दुनिया में एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) का उत्पादन करने वाले देशों में अग्रणी है. लेकिन इसी देश की एक एयरलाइन की फ्लाइट नागपुर से शारजाह के लिए रवाना होने के बाद इंधन खत्म हो जाने की वजह से अपनी मंजिल से करीब 94 किलोमीटर पहले ही उतार ली गई. हैरत की बात तो ये रही कि विमान में सवार यात्रियों को पता ही नहीं था कि उनका हवाई जहाज कहां लैंड हुआ है. विमान के लैंड होते ही यात्री अपनी सीट बेल्ट खोलने लगे और उतरने के लिए दरवाजे की ओर बढ़ने लगे तब जाकर केबिन क्रू ने उन्हें हकीकत बताई कि विमान शारजाह नहीं बल्कि रास-अल-खैमा में उतारा गया है.

ये मामला 3 अक्तूबर की तड़के एयर अरेबिया की फ्लाइट जी-9-416 का है. नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से ये फ्लाइट अपने निर्धारित समय 4.55 से करीब 20 मिनट की देरी के साथ 5.15 बजे रवाना हुई थी. एयरबस 320 विमान में करीब सारी सीटों पर यात्री सवार थे. फ्लाइट को नागपुर से शारजाह तक 2446 किमी का सफर तय करना था लेकिन ये रास-अल-खैमा तक 2352 किमी की ही दूरी तय कर पाई. 

विमान के यहां लैंड होने के बाद रिफ्यूलिंग में तो चंद मिनट का समय लगा लेकिन शारजाह जैसे व्यस्त एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए स्लॉट मिलने में करीब एक घंटे का वक्त लग गया. रास-अल-खैमा में करीब डेढ़ घंटे रुकने के बाद ये फ्लाइट शारजाह पहुंची और यात्रियों ने राहत की सांस ली. इस फ्लाइट में यूएई अपने रिश्तेदारों से मिलने गए कुछ नागपुर निवासी भी थे.

टॅग्स :हवाई जहाजDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा