लाइव न्यूज़ :

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया, दलित परिवार के शादी समारोह में गाली गलौज करने का है आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: March 2, 2023 16:03 IST

11 फरवरी 2023 को बमीठा थाना अंतर्गत गढ़ा गांव में एक दलित परिवार के घर शादी समारोह था। शालिग्राम गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने कल्लू अहिरवार की बेटी सीता के घर पहुंचकर बारात में हंगामा किया। बाद में इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे शालिग्राम गर्ग को बमीठा पुलिस ने न्यायालय में पेश कियाबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई हैं शालिग्राम गर्ग दलित परिवार के शादी समारोह में गाली गलौज करने का है आरोप

भोपाल: दलित परिवार के शादी समारोह में देसी कट्टा लहराने और गाली गलौज करने के आरोपी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को बमीठा पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। पिछले दिनों शालिग्राम गर्ग पर मारपीट और हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई सौरभ उर्फ शालिगराम गर्ग को 11 फरवरी को दलित परिवार की बेटी की शादी में फायरिंग और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद शालिग्राम को आज विशेष न्यायाधीश उपेंद्र सिंह बघेल की अदालत में पेश किया गया।

क्या था मामला

11 फरवरी 2023 को बमीठा थाना अंतर्गत गढ़ा गांव में एक दलित परिवार के घर शादी समारोह था। शालिग्राम गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने कल्लू अहिरवार की बेटी सीता के घर पहुंचकर बारात में हंगामा किया। बाद में इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई होने कारण पुलिस पर पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए बीते दिनों भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम गढ़ा में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया था और शालिग्राम गर्ग की गिरफ्तारी की मांग की थी।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और शालिग्राम गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बमीठा थाना पुलिस ने जांच के बाद 21 फरवरी को शालिग्राम गर्ग के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 227 और SC-ST के तहत मामला दर्ज किया था। अब इसी मामले में शालिग्राम गर्ग की गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश उपेंद्र सिंह बघेल की अदालत में पेश किया गया।

बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पूरे मामले से खुद को अलग किया था। भाई का वीडियो वायरल होने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि हर मामले को उनसे न जोडा जाए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था, "कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ इसकी जांच करे और हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए। हम अपने मार्ग में सनातन, हिंदुत्व और बालाजी की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए कृपा करके हर विषय को हमसे न जोड़ें इस देश में संविधान है। जो करेगा सो भरेगा।"

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालMadhya Pradesh PoliceSC/ST एक्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र