लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने हाईकोर्ट में एकबार फिर से दाखिल की जमानत याचिका, उम्र और बीमारी की दुहाई दी...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2021 18:55 IST

दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि पूरी कर ली है. इसलिए उन्हें जमानत दी जाए. लालू की जमानत पर नौ अप्रैल को सुनवाई होने की संभावना है.

Open in App
ठळक मुद्देसजा की अवधि एक माह 19 दिन कम थी.9 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव सजा की आधी अवधि पूरी कर रहे हैं. सीबीआइ कोर्ट ने लालू प्रसाद यदव को सात साल की सजा सुनाई है.

रांचीः संयुक्त बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला के दुमका कोषागार मामले में मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने का आग्रह किया है.

उनकी ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि उन्होंने दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि पूरी कर ली है. इसलिए उन्हें जमानत दी जाए. लालू की जमानत पर नौ अप्रैल को सुनवाई होने की संभावना है.

लालू के वकील मंडल ने बताया कि 19 फरवरी को हाइकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की जमानत को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उनकी सजा की अवधि एक माह 19 दिन कम थी. 9 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव सजा की आधी अवधि पूरी कर रहे हैं. इस मामले में सीबीआइ कोर्ट ने लालू प्रसाद यदव को सात साल की सजा सुनाई है.

यहां बता दें कि लालू प्रसाद यादव को सीबीआइ कोर्ट ने दुमका कोषागार मामले में सात-सात साल की सजा सुनवाई है. फिलहाल लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है. इससे पहले जब कोर्ट में पिछली बार सुनवाई हुई थी, तब लालू प्रसाद यादव की ओर से दस्तावेज पेश करते हुए दावा किया गया था कि उन्होंने 42 महीने से अधिक समय तक जेल की सजा काट ली है.

यह अवधि बीते 8 फरवरी को ही पूरी हो गई है. लेकिन कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि अभी भी 2 महीने कम हैं. उल्लेखनीय है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पिछले महीने 23 जनवरी को रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया था.

उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें रांची से चार्टड प्लेन से दिल्ली ले जाय गया था. फिलहाल दिल्ली के एम्स में डॉ राकेश यादव की देख रख में उनका इलाज किया जा रहा है. उनकी देखरेख में दिल्ली एम्स की एक टीम लगी हुई है. जानकारी के अनुसार लालू यादव लंग्स, किडनी और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारझारखंडहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां