लाइव न्यूज़ :

UP News: प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत, सरकारी अस्पताल के बाहर लाश छोड़ गए कर्मचारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2025 09:54 IST

UP News: परिवार को सूचना देने के बजाय वहां के कर्मचारियों ने कथित तौर पर शव को एम्बुलेंस में लोक बंधु राज नारायण अस्पताल ले जाकर एक स्ट्रेचर पर छोड़ दिया।

Open in App

UP News: लखनऊ के लोकबंधु राज नारायण अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर कथित तौर पर एक निजी अस्पताल के कर्मचारी एक व्यक्ति का शव रखकर चले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सरोजिनी नगर के कर्मवीर सिंह सोमवार को तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल पहुंचे थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार को सूचना देने के बजाय वहां के कर्मचारियों ने कथित तौर पर शव को एम्बुलेंस में लोक बंधु राज नारायण अस्पताल ले जाकर एक स्ट्रेचर पर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शव कई घंटों तक वहां रखा रहा, बाद में अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। सीएमओ डॉ. एन बी सिंह ने बुधवार को बताया कि अगर निजी अस्पताल के खिलाफ आरोप सही पाए जाते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में निजी अस्पताल के दो कर्मचारी स्ट्रेचर लाते और उसे इमरजेंसी गेट के बाहर छोड़ते हुए दिख रहे हैं।

पुलिस ने बाद में जेब से मिले कागजात से मृतक की पहचान की। निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है, मृतक के परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। 

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशGovernment Health Centeruttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो