लाइव न्यूज़ :

कौन हैं मोहम्मद मुकिम?, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व पर उठाए सवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2025 18:19 IST

हजारों जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता’ अब भ्रमित, हतोत्साहित और दिशाहीन महसूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुकीम भी फरवरी में प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद की दौड़ में भी शामिल थे।ओडिशा में पार्टी का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर सवाल उठाते हैं।कार्यकर्ता स्वाभाविक रूप से उसके नेतृत्व पर से भरोसा खो देते हैं।

भुवनेश्वरः कांग्रेस की ओडिशा इकाई के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुकिम ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर प्रदेशाध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व पर सवाल उठाए। दास को फरवरी में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। राज्य इकाई के प्रमुख दास ने आरोप पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। मुकिम ने पार्टी में असहमति का संकेत देते हुए बुधवार को लिखे पत्र में कहा कि दास को इस साल की शुरुआत में लगातार तीन चुनाव हारने और ‘कांग्रेस विरोधी राजनीतिक विचारधारा’ से जुड़े होने के बावजूद प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

बाराबती-कटक से पूर्व विधायक ने प्रदेशाध्यक्ष और उनके विधायक बेटे सागर द्वारा अलग ‘कोसल राज्य’ के लिए दिए जा रहे सार्वजनिक समर्थन पर भी सवाल उठाया तथा दावा किया कि इस रुख से पार्टी कार्यकर्ताओं में ‘गहरी अशांति’ का भाव उत्पन्न हो गया है। मुकीम ने नौपाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त को जनता के कम होते विश्वास का एक और सबूत बताया।

मुकीम भी फरवरी में प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद की दौड़ में भी शामिल थे। उन्होंने पत्र में लिखा, “जब कोई नेता अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में विश्वास हासिल नहीं कर पाता, तो कार्यकर्ता स्वाभाविक रूप से उसके नेतृत्व पर से भरोसा खो देते हैं और ओडिशा में पार्टी का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर सवाल उठाते हैं।”

उन्होंने बताया कि कांग्रेस को इस सीट पर लगभग 83,000 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व विधायक ने कहा कि “हजारों जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता’ अब भ्रमित, हतोत्साहित और दिशाहीन महसूस कर रहे हैं।

टॅग्स :ओड़िसाकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?