लाइव न्यूज़ :

14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की जनसभा, उप्र कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल की बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2025 19:33 IST

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और कई अन्य नेता शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर रामलीला मैदान में जनसभा करने जा रही है। 

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ बैठक कर 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी की जनसभा को सफल बनाने तथा संगठन से जुड़ी रणनीति पर चर्चा की। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रियंका गांधी और वेणुगोपाल के अलावा कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और कई अन्य नेता शामिल हुए।

सूत्रों ने बताया, ‘‘इस बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसमें उत्तर प्रदेश की मजबूत भूमिका सुनिश्चित करने का प्रयास होगा।’’ कांग्रेस आगामी रविवार को ‘‘वोट चोरी’’ और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर रामलीला मैदान में जनसभा करने जा रही है। 

टॅग्स :दिल्लीकांग्रेसप्रियंका गांधीराहुल गांधीKC Venugopalउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतप्रोफेसर मंजूषा राजगोपाला को मानसरोवर अमृत वैद्यम पुरस्कार सम्मान 

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

क्राइम अलर्टUttar Pradesh News: बांदा में सिपाही ने खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से किया हमला; बेटी की मौत

क्राइम अलर्टसिपाही गौरव कुमार ने पत्नी शिवानी और 3 साल की बेटी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, बाहर से दरवाजा बंद कर भागा, बेटी की मौत और जिंदगी से जूझ रही पत्नी

भारत अधिक खबरें

भारतArmy Day: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद बेटे का मेडल लेने पहुंचीं बूढ़ी मां हुईं बेहोश, देखें वीडियो

भारतबीजापुरः 1.41 करोड़ रुपये इनाम, 21 महिलाएं समेत 52 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

भारतMumbai civic polls: दोपहर 3.30 बजे तक 41.08 प्रतिशत मतदान

भारतमुंबई महानगर पालिका चुनाव: दोपहर 11.30 बजे तक 17.73 प्रतिशत मतदान

भारतपशुपति कुमार पारस से मिले राजद नेता सूरजभान सिंह, दही-चूड़ा भोज में शिरकत, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सियासी समीकरण में बदलाव