लाइव न्यूज़ :

Goa Fire Tragedy: थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स की पहली तस्वीर आई सामने, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी; जल्द होगी भारत वापसी

By अंजली चौहान | Updated: December 11, 2025 11:33 IST

Goa Fire Tragedy: इंटरपोल द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया, यह नोटिस गोवा पुलिस द्वारा जारी किए गए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के तुरंत बाद जारी किया गया था।

Open in App

Goa Fire Tragedy: गोवा के रोमियो लेन स्थित बिर्च रेस्तरां के मालिक को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। दोनों भाई गौरव और सौरभ लूथरा की पहली फोटो सामने आई है जिसमें उनके हाथ बंधे हुए हैं और पुलिस ने उन्हें पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद थाई पुलिस दोनों को एयरपोर्ट ले गई। गोवा पुलिस द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) के बाद इंटरपोल द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद भाइयों को हिरासत में लिया गया है।

गोवा सरकार द्वारा विदेश मंत्रालय (MEA) से कार्रवाई करने का अनुरोध करने के बाद उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए गए थे। सूत्रों के अनुसार, उन्हें जल्द ही भारत वापस लाया जा सकता है।

क्लब में आग के बाद हो गए थे फरार

गोवा में उनके नाइटक्लब, बर्च बाय रोमियो लेन में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद दोनों फरार हो गए थे। कहा जाता है कि 6 दिसंबर को जब इमरजेंसी सेवाएं आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रही थीं, उसी समय दोनों ने थाईलैंड के लिए अपनी फ्लाइट टिकट बुक कर ली थी।

दिल्ली की एक अदालत में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा मांगने के बाद उन्हें राहत नहीं मिली।

अब तक छह लोग गिरफ्तार

इस घटना के सिलसिले में अब तक लूथरा भाइयों के बिजनेस पार्टनर अजय गुप्ता सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्ता को मंगलवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया और अगले दिन ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया गया।

गोवा नाइट क्लब आग की घटना के बारे में

उत्तरी गोवा के अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 स्टाफ सदस्य और पांच पर्यटक शामिल थे। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आतिशबाजी से आग लगी हो सकती है।

इस घटना में छह लोग घायल हो गए।  फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार, अधिकांश मौतें दम घुटने से हुईं, क्योंकि कई लोग ग्राउंड फ्लोर पर फंस गए थे। क्लब की ओर जाने वाले छोटे दरवाजों और एक संकरे पुल के कारण लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बचाव कार्य भी धीमा हो गया क्योंकि फायर ट्रक और पानी के टैंकर घटनास्थल से लगभग 400 मीटर दूर खड़े थे।

टॅग्स :गोवाथाईलैंडअग्निकांडGoa Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Fire Accident: मुंबई में इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; परिवार में छाया मातम

भारतअमित पालेकर, श्रीकृष्ण परब, रोहन नाइक, चेतन कामत और सरफराज ने दिया इस्तीफा, अरविंद केजरीवाल को गोवा में झटका

विश्वGermany Fire Accident: बर्लिन में तेलंगाना के ऋतिक रेड्डी के घर में लगी आग, बचने के लिए अपार्टमेंट से कूदा युवक; मौत

विश्वनए साल जश्न के दौरान जर्मनी में स्विस आल्प्स बार में आग, 8-10 लोगों की मौत और 100 घायल

क्रिकेटकब तक टीम से बाहर रखेंगे?, सरफराज ने गोवा के खिलाफ कूटे रन, 56 गेंद में शतक, 14 छक्के, 9 चौके की मदद से 75 गेंद में 157 रन की पारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: लड़की के परिवार ने गांववालों के सामने बेटी और उसके पति का गला काटा, चोरी-छुपे शादी करने की दी सज़ा

क्राइम अलर्टगाजियाबाद क्राइम: होटल में आदमी ने गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, लाश के बगल में सोया, पोस्टमॉर्टम में पसलियों में फ्रैक्चर, फेफड़े फटे और लिवर डैमेज पाया गया

क्राइम अलर्टMP Crime: इंदौर में एक आदमी ने 8 साल तक सेक्स करने से मना करने पर पत्नी को मार डाला

क्राइम अलर्टBihar Crime: पूर्णिया जिले में छह लोगों ने पहले एक महिला को किया अगवा, फिर सामूहिक दुष्कर्म को दिया अंजाम, पुलिस ने एक को धर दबोचा

क्राइम अलर्टBihar: 60 साल की बुजुर्ग को 30 साल के मर्द से हुआ प्यार, 3 बच्चों को छोड़ महिला फरार