लाइव न्यूज़ :

जदयू के संपर्क में महागठबंधन के 17-18 विधायक?, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 'खेला', प्रवक्ता नीरज कुमार का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2025 20:54 IST

चुनाव परिणाम आने के बाद विपक्षी खेमे में असंतोष और अंदरूनी स्थिति को लेकर गंभीर उथल-पुथल है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों ने स्वयं पहल की है और “धैर्य रखने” की सलाह दी गई है।महागठबंधन के प्रमुख घटक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।“आपसी सत्ता संघर्ष” को छिपाने के लिए ऐसी बातें फैला रही हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीट जीतकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सत्ता में वापसी के बाद भी राज्य की राजनीति में हलचल जारी है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जदयू के विधानपरिषद सदस्य एवं प्रवक्ता नीरज कुमार ने दावा किया कि महागठबंधन के 17-18 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। कुमार ने दावा किया कि इन विधायकों ने स्वयं पहल की है और उन्हें “धैर्य रखने” की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद विपक्षी खेमे में असंतोष और अंदरूनी स्थिति को लेकर गंभीर उथल-पुथल है।

नीरज कुमार के इस बयान पर महागठबंधन के प्रमुख घटक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने इस दावे को “निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक पब्लिसिटी स्टंट” करार दिया। गगन ने आरोप लगाया कि जदयू और भाजपा अपने “आपसी सत्ता संघर्ष” को छिपाने के लिए ऐसी बातें फैला रही हैं।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के विधायक जनता के मुद्दों--नफरत, पलायन और रोजगार—के आधार पर चुने गए हैं तथा किसी तरह की टूट की संभावना नहीं है। गगन ने कहा कि महागठबंधन से 17-18 विधायक तोड़ने की बात बेमानी है,

क्योंकि इसके लिए जदयू को राजद, कांग्रेस और एआईएमआईएम—तीनों में सेंध लगानी होगी। महागठबंधन सूत्रों ने स्पष्ट किया कि उनकी पंक्ति में किसी तरह की टूट की गुंजाइश नहीं है और जदयू का दावा राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिश मात्र है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजग सांसदों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के सांसदों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। सांसद अलग-अलग समूहों में बसों में सवार होकर मोदी के आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। यह रात्रिभोज हाल ही में बिहार चुनावों में राजग की शानदार जीत के बाद दिया गया है, जिसमें गठबंधन ने 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 202 सीटें हासिल कीं।

गठबंधन के साझेदारों में, भाजपा ने 89 सीटें, जद (यू) ने 85, लोजपा (रामविलास) ने 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें जीतीं। सोमवार को, बिहार के राजग नेताओं ने राज्य में गठबंधन की इस बड़ी जीत के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। मोदी ने उनसे जनता के कल्याण के लिए और अधिक जोश के साथ काम करने को कहा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025राष्ट्रीय रक्षा अकादमीतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?