लाइव न्यूज़ :

Goa Nightclub Fire: भगोड़े अपराधियों को वापस लाना आसान नहीं

By विवेक शुक्ला | Updated: December 11, 2025 05:17 IST

Goa Nightclub Fire: भगोड़ों की बात होगी तो पहला नाम दाऊद इब्राहिम का ही सबसे पहले लेना होगा. उसने 1986 के आसपास भारत छोड़कर दुबई का रुख कर लिया.  फिर वहां से कराची चला गया. इकबाल मिर्ची भी दाऊद का आदमी था.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में ‘अपराध करो, विदेश भागो’ वाला फॉर्मूला अपराधी आज भी अपना रहे हैं.भारत में अपराध कर विदेश भागना कोई नया घटनाक्रम नहीं है.आर्थिक, संगठित और अंतरराष्ट्रीय अपराधों का दायरा बहुत बढ़ चुका है.

Goa Nightclub Fire: गोवा के मशहूर रोमियो लेन में स्थित ‘बर्क बाय रोमियो’ क्लब में आग लगने के महज कुछ घंटे बाद ही क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा 7 दिसंबर को फ्लाइट पकड़कर थाईलैंड के फुकेट भाग गए. इस घटना ने फिर से साबित कर दिया कि भारत में ‘अपराध करो, विदेश भागो’ वाला फॉर्मूला अपराधी आज भी अपना रहे हैं.

दाऊद से नीरव मोदी तक, विजय माल्या से मेहुल चोकसी तक- यह सिलसिला दशकों पुराना है. बस अब अपराध का स्केल और भागने की तकनीक दोनों बदल गए हैं. ये सच है कि इन शातिर अपराधियों को भागने में मदद करने में कुछ शक्तिशाली सरकारी अफसरों की भी भूमिका रहती है. बेशक, भारत में अपराध कर विदेश भागना कोई नया घटनाक्रम नहीं है,

लेकिन बदलते समय के साथ आर्थिक, संगठित और अंतरराष्ट्रीय अपराधों का दायरा बहुत बढ़ चुका है. भगोड़ों की बात होगी तो पहला नाम दाऊद इब्राहिम का ही सबसे पहले लेना होगा. उसने 1986 के आसपास भारत छोड़कर दुबई का रुख कर लिया.  फिर वहां से कराची चला गया. इकबाल मिर्ची भी दाऊद का आदमी था.

ब्रिटेन में उसकी कानूनी लड़ाई और सबूतों की कमी के चलते, उसने कई साल विदेश में गुजारे.  छोटा राजन भी भगोड़ा रहा है.  हालांकि उसे 2015 में भारत प्रत्यर्पित किया गया, पर उसने लंबे समय तक विदेश में रहकर अपना नेटवर्क चलाया. रवि पुजारी 2019 में, सेनेगल में गिरफ्तार किया गया; फिर 2020 में भारत प्रत्यर्पित किया गया.

वित्तीय धोखाधड़ी के जो आरोपी विदेश भागे, उनमें यूबी ग्रुप और किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या, हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का नाम प्रमुख है. जब इन भगोड़ों पर शिकंजा कसा जाता है तो ये पहले दुबई या दूसरे मध्य-पूर्वी देशों की ओर भागते हैं - वहां से वे फिर अपनी गतिविधियां ड्रग्स, तस्करी, वसूली या आतंकवादी षड्यंत्रों के माध्यम से संचालित करने लगते हैं.

कुछ अपराधी फर्जी पहचान, नकली पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं.  यह उन्हें कई देशों में घूमने और नया जीवन शुरू करने में मदद करता है. अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन नेटवर्क जैसे इंटरपोल और प्रत्यर्पण  संधियां बहुत अहम होती हैं; इनकी मदद से भारत कई भगोड़ों को वापस लाता रहा है.

हाल के वर्षों में सीबीआई और अन्य एजेंसियों ने कई भगोड़ों को विदेशों से भारत वापस लाने की कोशिश तेज की है.  उदाहरण के लिए, 2023 तक की रिपोर्ट के अनुसार, 184 भगोड़ों की लोकेशन पता लग चुकी है. 2020–2025 की अवधि में लगभग 134 भगोड़ों को विदेशों से भारत लाया गया है -

यह पिछले दशक की तुलना में दोगुनी दर है. फिर भी, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जटिल होती है. कई देशों के कानूनी ढांचे, पासपोर्ट धोखाधड़ी, प्रमाण जुटाने में कठिनाई और राजनीतिक/कूटनीतिक समझौतों के चलते अपराधियों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है. भगोड़ों को पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत होती है.  

टॅग्स :गोवाPoliceइंडिगोमुंबईप्रमोद सावंतMumbaiPramod Sawant
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो