लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: ठाणे में ED और ATS की छापेमारी, आतंकी वित्तपोषण को लेकर पूछताछ जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2025 09:41 IST

Maharashtra: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भी दो साल पहले कुछ आतंकी गतिविधियों के सिलसिले में पडघा में छापेमारी की थी।

Open in App

Maharashtra:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकी वित्तपोषण के संबंध में बृहस्पतिवार को ठाणे जिले के पडघा में संयुक्त रूप से छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के से ही भिवंडी क्षेत्र के पडघा में तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि पडघा के बोरीवली गांव में एटीएस द्वारा पहले चलाए गए कुछ अभियानों के आधार पर ही यह कार्रवाई की गयी है।

अधिकारी ने बताया कि कई संदिग्धों के आवासों की तलाशी ली जा रही है और ईडी धन के संदिग्ध लेनदेन के बारे में पूछताछ कर रही है।

साथ ही उन्होंने कहा कि एटीएस संघीय एजेंसी के जांचकर्ताओं की सहायता कर रही है। इस साल जून में एटीएस ने ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर पडघा के बोरीवली में ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (सिमी) के पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन और प्रतिबंधित संगठन के अन्य संदिग्ध सदस्यों व समर्थकों सहित 22 लोगों के आवासों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था।

अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने 19 मोबाइल फोन और कट्टरपंथ से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री एवं दस्तावेज जब्त किए हैं। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भी दो साल पहले कुछ आतंकी गतिविधियों के सिलसिले में पडघा में छापेमारी की थी। एनआईए ने पडघा से साकिब नाचन को गिरफ्तार किया था जिसकी दिल्ली के एक अस्पताल में इस साल जून में मौत हो गयी थी।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयMaharashtra Anti-Terrorism Squadटेरर फंडिंगThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा