लाइव न्यूज़ :

क्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2025 07:35 IST

सवाल है कि क्या नगर पालिकाओं या महानगरपालिकाओं के अधिकारियों को यह सब दिखाई नहीं देता?

Open in App

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने एक बार फिर नागपुर शहर में अवैध होर्डिंग और पोस्टर हटाने के आदेश महानगरपालिका को दिए हैं. इस वक्त नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र चल रहा है और पूरा शहर नेताओं के होर्डिंग्स और पोस्टर से अटा पड़ा है. यह पहला मौका नहीं है जब नागपुर महानगरपालिका को इस तरह के आदेश दिए गए हैं. वर्ष 2010 में भी मनपा को आदेश दिए गए थे कि वह अवैध होर्डिंग्स को हटाए लेकिन हकीकत यही है कि मनपा अधिकारी होर्डिंग्स हटाने को लेकर सजग नहीं रहते हैं.

उनकी हिम्मत नहीं होती कि राजनीतिक दलों के होर्डिंग और पोस्टर पर वे हाथ डाल सकें. उन्हें भय सताता है कि उनके खिलाफ कहीं कार्रवाई न हो जाए, यही कारण है कि वे लापरवाही भरा रवैया अपनाते हैं. राजनीतिक होर्डिंग पोस्टर का मसला केवल नागपुर का ही नहीं है बल्कि छत्रपति संभाजी नगर, अमरावती, अकोला से लेकर नांदेड़, वर्धा या चंद्रपुर जैसे शहरों में भी यदि कोई नेता आता है, किसी नेता का जन्मदिन होता है या किसी नेता को कोई पद मिल जाता है तो चौक-चौराहों से लेकर उड़ानपुल तक उसके होर्डिंग और पोस्टर लहराने लगते हैं. उन होर्डिंग और पोस्टर को कोई हटाता भी नहीं.

वे फट कर और टूट कर गिर जाते हैं तभी जनता को उनसे निजात मिलती है लेकिन ऐसा होने के पहले दूसरे होर्डिंग पोस्टर टंग जाते हैं. पिछले कुछ वर्षां से होडिंग्स के फ्रेम के लिए लोहे के पतले पतरे का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार यह फ्रेम हवा के झोंके से टूट कर नीचे गिर जाता है और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित होता है. सवाल है कि क्या नगर पालिकाओं या महानगरपालिकाओं के अधिकारियों को यह सब दिखाई नहीं देता? उन्हें सब कुछ दिखाई देता है लेकिन हकीकत यह है कि ज्यादातर अधिकारी राजनीति की चाकरी करते नजर आते हैं.

उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं कि जिन नागरिकों के टैक्स से उन्हें तनख्वाह मिलती है, वह क्या संकट झेल रहा है. अभी जब उच्च न्यायालय ने नया आदेश दिया तो इस बात पर भी विचार किया कि अवैध राजनीतिक होर्डिंग्स को रोकने में नाकामयाब रहने वाले मनपा अधिकारियों को एक दिन के जेल की प्रतीकात्मक सजा दी जाए मगर मनपा के वकील ने एक और मौका दिए जाने का अनुरोध किया और इस तरह लापरवाह अधिकारी जेल जाने से बच गए.

यहां गंभीर सवाल यह है कि इस बार यदि अधिकारी आदेशों का पालन नहीं कर पाए तो क्या उन्हें जेल भेजा जाएगा? सवाल इसलिए है क्योंकि हर बार बच निकलने की कोई न कोई राह अधिकारी निकाल ही लेते हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्रबॉम्बे हाई कोर्टनागपुरबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPune-Mumbai Lane: 13.3 किमी लंबे, मुंबई एवं पुणे के बीच यात्रा के समय में 25 से 30 मिनट की कमी

भारतMaharashtra HSC Result 2026: कुल 14,44,713 छात्रों ने पंजीकरण कराया, 14,33,058 परीक्षा में शामिल और 12,86,843 छात्र उत्तीर्ण

क्राइम अलर्टछुट्टियां मनाने नानी के घर रहने आई थी 4 साल की बच्ची?, 65 वर्षीय व्यक्ति ने बहला और किया रेप, पहचान छिपाने के प्रयास में पत्थर से कुचलकर हत्या, शव को गोबर के ढेर में दफनाया

भारतMaharashtra HSC Result 2026: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79%, फिर से आगे लड़कियां?, बेहतर कोंकण और सबसे पीछे लातूर?

भारतआधी रात के बाद बाहर निकलने से डरेंगी बेटियां?, नवनीत राणा ने कहा-यदि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आई तो, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतBengal Election 2026: री-पोलिंग के बावजूद फाल्टा में 21 मई को फिर से मतदान, 285 बूथों पर होगी वोटिंग; जानें कब जाएंगे नतीजे

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?