लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव में हार के बाद राजद में भगदड़, पूर्व सांसद और विजय कृष्ण ने दिया इस्तीफा, लालू प्रसाद यादव को लिखा भावुक पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2025 14:33 IST

समाजवादी धारा के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे विजय कृष्ण का राजनीतिक सफर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा भी कर दी।अलग करने का “कठिन लेकिन अंतिम निर्णय” ले लिया है। विजय कृष्ण का राजनीतिक सफर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है।

पटनाः बिहार की समाजवादी धारा के प्रमुख चेहरों में शामिल पूर्व सांसद और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके विजय कृष्ण ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को उन्होंने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एक भावुक पत्र लिखकर न सिर्फ राजद की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक पदों से त्यागपत्र दिया, बल्कि सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा भी कर दी।

विजय कृष्ण ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने दलगत राजनीति से स्वयं को अलग करने का “कठिन लेकिन अंतिम निर्णय” ले लिया है। समाजवादी धारा के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे विजय कृष्ण का राजनीतिक सफर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है।

2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बाढ़ सीट से तत्कालीन रेलमंत्री और बिहार की राजनीति के प्रमुख नेता नीतीश कुमार को लगभग 37 हजार मतों से पराजित कर सुर्खियां बटोरी थीं। इस जीत ने उन्हें लालू प्रसाद के विश्वस्त नेताओं में शामिल करा दिया था।

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की