लाइव न्यूज़ :

Kerala Local Body Elections 2025: केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज, वोटिंग के लिए पहुंच रहे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2025 09:45 IST

Kerala Local Body Elections 2025: केरल स्थानीय निकाय चुनाव 2025 दो चरणों में 9 और 11 दिसंबर 2025 को होंगे। मतगणना 13 दिसंबर 2025 को होगी।

Open in App

Kerala Local Body Elections 2025:   केरल के सात जिलों में महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बृहस्पतिवार सुबह शुरू हो गया। त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, मलप्पुरम, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के 18,274 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जिसमें मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान शाम छह बजे खत्म होगा।

स्थानीय निकाय चुनाव को कई चुनाव विश्लेषक अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देख रहे हैं। दूसरे चरण में 1.53 करोड़ से अधिक मतदाता ग्राम पंचायतों, ब्लॉक पंचायतों, जिला पंचायतों, नगरपालिकाओं और नगर निगमों सहित 604 स्थानीय निकायों के 12,931 वार्ड में प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इस चुनाव में कुल 38,994 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में पहले चरण का मतदान नौ दिसंबर को लगभग 70 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हुआ। दोनों चरणों के मतदान के परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

टॅग्स :केरलचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?