लाइव न्यूज़ :

Ballia Crime News: मौसी के घर आता था आफताब, बहन को अगवा कर किया दुष्कर्म, 2 दिन बाद पुलिस ने कराया मुक्त?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2025 16:14 IST

Ballia Crime News: पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बुधवार को थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव के समीप से गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे 19 वर्षीया युवती की मौसी कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया खुर्द गांव में रहती है। मौसी का बेटा आफताब उर्फ गब्बर रिश्तेदारी के कारण अक्सर युवती के घर आता रहता था।आफताब ने 25 नवंबर को युवती को बहला फुसला कर अगवा कर लिया।

Ballia: बलिया जिले की उभांव पुलिस ने कुशीनगर जिले के निवासी एक युवक को अपनी मौसेरी बहन को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बुधवार को थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव के समीप से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीया युवती की मौसी कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया खुर्द गांव में रहती है। उसकी मौसी का बेटा आफताब उर्फ गब्बर रिश्तेदारी के कारण अक्सर युवती के घर आता रहता था। आफताब ने 25 नवंबर को युवती को बहला फुसला कर अगवा कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में युवती के पिता की शिकायत पर आफताब के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 (महिला का अपहरण) के तहत 27 नवंबर को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उभांव पुलिस ने दो दिन पहले अगवा युवती को मुक्त करा लिया।

युवती ने पुलिस को और अदालत में बयान दिया है कि आफताब ने उसे अगवा करने के बाद उससे दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामले में बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप की धारा बढ़ा दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचाररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या