लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर भारत विरोधी नारे लिखने पर युवक के खिलाफ लगी रासुका

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:31 IST

Open in App

पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान समर्थक तस्वीर पोस्ट करने तथा भारत विरोधी नारे लिखने के आरोप में 21 वर्षीय एक युवक के खिलाफ रासुका लगाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को अपने इंस्टाग्राम के पेज पर भारत विरोधी नारे लिखने और जॉर्डन लिखी पाकिस्तानी झंडे वाली टी-शर्ट की फोटो पोस्ट करने के आरोप में साहिल लाला को गिरफ्तार किया गया है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि लाला को पोस्ट लिखने के लगभग दो घंटे बाद रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपी के खिलाफ उसी दिन रासुका लगाया गया। शुक्ला ने कहा, ‘‘बजरंग दल के जिला संयोजक पिंटू कौशल ने इस मामले में चिमनगंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साहिल लाला को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ रासुका लगाने की सिफारिश की।’’ उन्होंने कहा कि लाला पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस की सिफारिश पर जिला कलेक्टर द्वारा आरोपी के खिलाफ रासुका लगाई गई। मालूम हो कि उज्जैन जिला प्रशासन ने मुहर्रम के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान 19 अगस्त को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में अब तक गिरफ्तार किए गए दस लोगों में से चार के खिलाफ रासुका लगाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

भारतसोनम वांगचुक को मिली राहत, महीनों की हिरासत के बाद जेल से आएंगे बाहर; जानें पूरा मामला

ज़रा हटकेकौन हैं मोहम्मद दीपक?, आखिर क्यों सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल?

ज़रा हटके"जिस दरोगा की औकात है मुझे मार के देखो, आग लगा देंगे थाने को": रामपुर में थाने में पहुंचकर बजरंग दल के सदस्य की धमकी, VIDEO वायरल होने के बाद मांगी माफी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज