लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनावः सीएम अमरिंदर के विरोधी विधायक परगट सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू ने नियुक्त किया महासचिव, जानें क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2021 15:53 IST

Punjab Assembly Elections: नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर कैंट के विधायक और करीबी नेता परगट सिंह को महासचिव नियुक्त किया। 

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव है। नवजोत सिंह सिद्धू ने इस संबंध में अपना प्रस्ताव पार्टी आलाकमान को भेज दिया है।पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और राज्य सरकार की कार्यशैली के मुखर आलोचक रहे हैं।

Punjab Assembly Elections: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा दांव खेला है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के धुर विरोधी परगट सिंह को पीपीसीसी महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है।

 

नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर कैंट के विधायक और करीबी नेता परगट सिंह को महासचिव नियुक्त किया। सिद्धू ने कहा कि जल्द ही अन्य पदाधिकारियों के अलावा जिला स्तरीय समन्वयकों और जिला इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति करना है। आपको बता दें कि पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव है। 

समझा जाता है कि सिद्धू ने इस संबंध में अपना प्रस्ताव पार्टी आलाकमान को भेज दिया है। जालंधर छावनी से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी (पीपीसीसी) का सोमवार को सिद्धू के करीबी सहयोगी, सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और राज्य सरकार की कार्यशैली के मुखर आलोचक रहे हैं।

पूर्व में, उन्होंने 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और इसके बाद फरीदकोट में पुलिस गोलीबारी जैसे मामलों में न्याय में कथित देरी जैसे कई मुद्दों पर अपनी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए हैं। सिद्धू ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस अंतरिमअध्यक्ष सोनिया गांधी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी हरीश रावत की स्वीकृति से, मैं परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पीपीसीसी महासचिव (संगठन) नियुक्त करता हूं।”

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, सिंह शिरोमणि अकाली दल छोड़ने के बाद 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। सिंह की नियुक्ति की घोषणा सिद्धू द्वारा चार सलाहकार नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूपंजाबराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह