लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, झारखंड के लोगों को बड़ी सौगात

By आकाश चौरसिया | Updated: September 15, 2024 11:48 IST

पीएमओ की ओर बताया गया कि वंदे भारत की संख्या बढ़ने से अब देश भर से कनेक्ट करने में आसानी होगी। इन्हें मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है और इसमें उन सभी आधुनिक फीचर को जोड़ा गया, जिनकी डिमांड लोगों की सुविधानुसार होती है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के 32000 लाभार्थियों को बड़ी सौगातपक्के घर के लिए 32000 करोड़ रुपए पीएम नरेंद्र मोदी ने किए रिलीज इनके अतिरिक्त 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के टाटानगर से सुबह 10 बजे छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। इसके अलावा पीएम ने कई रेल प्रोजेक्ट की नींव रखी, जिसकी लागत 660 करोड़ रुपए है और 20000 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को लेकर लाभार्थी को मंजूरी पत्र भी वितरित किए। गौरतलब है कि पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 में लॉन्च किया गया था। वंदे भारत भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है।

इस क्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ओडिशा के गंजम जिले के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुर-टाटा नगर वंदे भारत एक्सप्रेस के हरी झंडी दिखाने के समारोह में शामिल रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2800 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। भुवनेश्वर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। 

पीएमओ की ओर बताया गया कि वंदे भारत की संख्या बढ़ने से अब देश भर से कनेक्ट करने में आसानी होगी। इन्हें मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है और इसमें उन सभी आधुनिक फीचर को जोड़ा गया, जिनकी डिमांड लोगों की सुविधानुसार होती है।

झारखंड के 32000 लाभार्थियों को आवास योजना और इसी के साथ 32 करोड़ रुपए की पहली किस्त का डिजिटल ट्रांसफर भी कर दिया। हालांकि, कार्यक्रम में 8000 लाभार्थियों को डिजिटल पेमेंट ट्रांसफर किया गया। इसके साथ ही 46000 पक्के घर की नींव रखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रुपए ट्रांसफर किए।

इन रूटों पर अब चल रही वंदे ये भारत ट्रेननई वंदे भारत ट्रेनों के छह नए रूट हैं, टाटानगर-पटना, ब्रह्मपुर-टाटानगर, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा। रेलवे के मुताबिक, अब तक देशभर में 54 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। रेलवे ने कहा, "उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 36,000 यात्राएं पूरी की हैं और 3.17 करोड़ से अधिक यात्रियों को ले जाया है।"

टॅग्स :Vande BharatNarendra Modiओड़िसाझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतअंतिम बार मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता?, मंत्रियों और अधिकारी के साथ ग्रुप तस्वीरें, देखिए

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत अधिक खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ