लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से बलात्कार के आरोप में फरार हैं पूर्व MLA, अब संपत्ति को ईडी करेगी जब्त

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2021 17:41 IST

नाबालिग से बलात्कार के आरोपी, फरार चल रहे राजद के पूर्व विधायक की संपत्ति को ईडी जब्त करने वाली है। पुलिस ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई किया।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि पत्नी को टिकट दिलाने में अरुण यादव की भूमिका रही। किरण देवी ने अपने ही भैसूर अर्थात अरूण यादव के बड़े भाई विजेन्द्र यादव को हराने में सफल रहीं।पिछले दो साल से फरार चल रहे अरूण यादव तक पुलिस नही पहुंच पा रही है।

पटना,9 जनवरी। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में लगातार फरार चल रहे बिहार के भोजपुर जिले के संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता दिख रहा है। बिहार पुलिस ने अरुण यादव की करोडों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव ईडी को भेजा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जल्द ही पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 

बिहार पुलिस ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट(पीएमएमए) के तहत अरूण यादव की 4.53 करोड की संपत्ति को जब्त करने का प्रस्ताव ईडी को भेजा है। जिसमें जमीन-मकान मिलाकर कुल 34 संपत्तियों का जिक्र किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरूण कुमार का एक बैंक खाता को भी फ्रीज किया गया है, जिसमें करीब 5.5 लाख रुपए जमा है. हालांकि कागज पर उनकी इन संपत्तियों की जितनी कीमत दर्शायी गई है, वास्तव में इनका बाजार मूल्य इससे कहीं ज्यादा है। 

अधिकतर जमीन भोजपुर जिले के अगियांव प्रखंड में है। जबकि पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में भी एक मकान है। अरुण यादव लम्बे समय से फरार हैं। उन पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। फरारी के दौरान ही भोजपुर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की थी। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद अरुण यादव अबतक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। 

बताया जाता है कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। कई वर्ष पूर्व अरुण यादव को एसटीएफ ने बिहटा व कोइलवर के बीच गिरफ्तार किया था। उस वक्त अरुण पर 25 हजार का इनाम घोषित था। अरूण यादव की फरारी के कारण राजद ने उनकी पत्नी किरण देवी को चुनावी मौदान में उतारा था, जहां वह जितने में सफल रहीं। अब अरुण यादव की पत्नी अभी राजद की विधायक हैं। किरण देवी को राजद ने उसी संदेश विधानसभा से विधायक का टिकट दिया था, जहां से अरुण यादव विधायक रहे थे।

टॅग्स :आरजेडीबिहारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे